facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Caught On Cam: CISF जवान को थप्पड़ मारने वाली विमानन कंपनी की महिला कर्मचारी गिरफ्तार

सीसीटीवी वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि CISF अधिकारी विमानन कंपनी की महिला कर्मचारी से बात कर रहा था, तभी महिला ने अचानक उसे थप्पड़ मार दिया।

Last Updated- July 12, 2024 | 7:10 AM IST
spicejet slap incident
Screenshot from the viral CCTV footage

राजस्थान के जयपुर हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक अधिकारी को थप्पड़ मारने के आरोप में स्पाइसजेट की महिला कर्मचारी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। कंपनी ने इसे ‘‘यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला’’ बताया है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
वायरल सीसीटीवी वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि CISF अधिकारी विमानन कंपनी की महिला कर्मचारी से बात कर रहा था, तभी महिला ने अचानक उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद एक महिला कांस्टेबल ने उसे एक तरफ ले गई।

कानूनी कार्रवाई:
पुलिस ने सीआईएसएफ अधिकारी की शिकायत के आधार पर महिला कर्मी अनुराधा रानी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। वहीं, स्पाइसजेट ने भी स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और कहा कि वह ‘‘तत्काल कानूनी कार्रवाई’’ कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय अदालत ने महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि उनकी कर्मचारी के साथ अनुचित भाषा इस्तेमाल की गई थी और CISF कर्मी ने उसे ‘‘ड्यूटी के बाद उसके घर पर मिलने के लिए भी कहा’’ था।

मामले की जांच:
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) कावेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि अनुराधा रानी सुबह करीब चार बजे अन्य कर्मचारियों के साथ ‘वाहन द्वार’ से हवाई अड्डे में प्रवेश कर रही थी, तभी सीआईएसएफ के सहायक उप निरीक्षक गिरिराज प्रसाद ने उसे वह द्वार का ‘‘उपयोग करने की वैध अनुमति न होने के कारण रोक’’ दिया।

सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि महिला को कंपनी के चालक दल के सदस्यों के लिए बने पास के प्रवेश द्वार पर जांच से गुजरने के लिए कहा गया, लेकिन उस समय वहां कोई महिला सीआईएसएफ कर्मी मौजूद नहीं थी। जयपुर हवाई अड्डा थाना प्रभारी राम लाल ने बताया कि एएसआई ने सुरक्षा जांच के लिए एक महिला सहकर्मी को बुलाया, लेकिन बहस बढ़ गई और स्पाइसजेट कर्मचारी ने उसे थप्पड़ मार दिया।

स्पाइसजेट की कर्मचारी हुई गिरफ्तार
खाद्य पर्यवेक्षक के खिलाफ भारत न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 121 (1) (लोक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकना और चोट पहुंचाना) और 132 (लोक सेवक पर हमला करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एएसआई की शिकायत के आधार पर अनुराधा रानी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

कंपनी ने जारी किया बयान:
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि महिला कर्मचारी के पास हवाई अड्डे में प्रवेश के लिए देश के नागरिक उड्डयन सुरक्षा नियामक ‘ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी’ (बीसीएएस) द्वारा जारी वैध पास था। बयान में कहा गया, ‘‘सीआईएसएफ कर्मी ने उसके साथ अनुचित और अस्वीकार्य भाषा का इस्तेमाल किया और उसे ड्यूटी के बाद उसके घर आकर मिलने के लिए भी कहा।’’

स्पाइसजेट ने अपने बयान में कहा कि वह अपनी महिला कर्मचारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के इस गंभीर मामले में तत्काल कानूनी कार्रवाई कर रही है और उसने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया है। कंपनी ने कहा, ‘‘हम अपनी कर्मचारी के साथ मजबूती से खड़े हैं और उसे पूरा सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

वहीं, पुलिस ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका बयान दर्ज किया जा रहा है। महिला ने भी शिकायत दर्ज कराई है।

एएसआई के खिलाफ महिला द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर सीआईएसएफ अधिकारियों ने कहा कि यह आरोप ‘‘बाद में सोच विचार कर’’ लगाया गया, क्योंकि उन्होंने आपस में समझौता से इनकार कर दिया था और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि घटना की गहन जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि महिला ने वर्दी पहने अधिकारी पर ‘‘बिना किसी उकसावे’’ के हमला किया।

 

First Published - July 12, 2024 | 6:53 AM IST

संबंधित पोस्ट