facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सीईएल की ब्रिकी टाल सकता है केंद्र

Last Updated- December 11, 2022 | 4:11 PM IST

केंद्र सरकार सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की मौजूदा बिक्री प्रक्रिया को ठंडे बस्ते में डाल सकती है क्योंकि इसको खरीदने वाली सफल बोलीदाता नंदल फाइनैंस ऐंड लीजिंग के खिलाफ रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) द्वारा धनशोधन का मामला चल रहा है।
राष्ट्रीय कंपनी कानून अपील  न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) में नंदल फाइनैंस के खिलाफ लंबित मामले में गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय ने गंभीर धनशोधन का आरोप है, और आरओसी ने सीईएल की विजेता बोलीदाता के खिलाफ समापन याचिका दायर की है। एक अधिकारी ने बताया कि इन आरोपों और लंबित मुकदमों के कारण नंदल फाइनैंस को सीईएल की ब्रिकी नहीं हो सकती है। 
एनसीएलएटी में मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर को की जाएगी, जहां आरओसी के अधिवक्ता को एसएफआईओ की रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में दाखिल करने और अदालय की रजिस्ट्री में सौंपने  लिए निर्देशित किया गया है। नंदल फाइनैंस को सीईएल की बिक्री रोकने का फैसला सेक्रेटरीज ऑफ डिसइन्वेस्टमेंट (सीजीडी) की कोर ग्रुप की अगले सप्ताह होने वाली बैठक में लिया जा सकता है, जिसकी अध्यक्षता कैबिनेट सचिव करेंगे। सीजीडी से पास होने के बाद इसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और विज्ञान व प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के समक्ष रखा जाएगा। उनके निर्णय के बाद इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। 

First Published - August 29, 2022 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट