facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

चीनी कंपनी को केंद्र की फटकार

Last Updated- December 07, 2022 | 6:44 PM IST

भारत सरकार ने चीन की दूरसंचार कंपनी हुआवेई टेलीकम्युनिकेशन कंपनी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को लताड़ लगाई है। कंपनी पर देश के श्रम और रोजगार निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप लगाए गए हैं।


कंपनी को यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि सरकार नोटिस भेजे जाने के दो सप्ताह के भीतर कंपनी के विभिन्न व्यवसायिक परिसरों का निरीक्षण  करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि श्रम और रोजगार से जुड़े दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है या नहीं।

पिछले सप्ताह कंपनी को दिए गए एक पत्र में श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कहा कि कंपनी ने बिना अनुमति के बड़ी संख्या में भारत में चीनी श्रमिकों को नियुक्त किया है। इस पत्र में यह भी कहा गया है कि ये चीनी श्रमिक भारत के आवासीय अपार्टमेंट में बिना आवासीय परमिट के काफी अरसे से रहते आ रहे हैं। ये इन आवासीय परिसरों में बिना वीजा कानून और निर्देशों के रह रहे हैं।

इस पत्र में यह चेतावनी दी गई है कि अगर कंपनी इस नोटिस को नजरअंदाज करती है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अगर इन दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है, तो कंपनी के निदेशक और सीईओ केखिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, जिसके तहत उन्हें वित्तीय जुर्माना, जेल और यहां तक कि उनके कारोबार को बंद भी किया जा सकता है।

हुआवेई के भारतीय प्रवक्ता ने कहा कि आज हमें पत्र मिला है। मंत्रालय द्वारा उठाए गए मामलों से हमलोग चकित हैं। इस पत्र में मंत्रालय ने जिन बातों की तरफ इशारा किया है, उसको दूर करने की प्रक्रियाओं पर हम काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि हुआवेई टेलीकम्युनिकेशन के अधीन भारत में 1100 कर्मचारी कार्यरत है, जिनमें 99 प्रतिशत से अधिक इंजीनियर और मार्केटिंग प्रोफेशनल तो भारतीय हैं। इसके अलावा 200 स्टाफ चीनी मुख्यालय के भी कार्यरत हैं।

First Published - August 26, 2008 | 2:19 AM IST

संबंधित पोस्ट