facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सीईएसएल ने ई-वाहनों के लिये बैटरी अदला-बदली केंद्र स्थापित करने को एजेंसियों का चयन किया

Last Updated- December 11, 2022 | 2:11 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लि. की अनुषंगी कनवर्जेन्स एनर्जी सर्विसेज लि. (सीईएसएल) ने दोपहिया और तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये 124 बैटरी अदला-बदली स्टेशन और 352 चार्जर स्थापित करने को एजेंसियों का चयन किया है।

सीईएसएल ने मंगलवार को बयान में कहा कि चयनित एजेंसियां इलेक्ट्रिक कारों के लिये 1,294 डीसी फास्ट चार्जर भी स्थापित करेंगी। कंपनी ने कहा, ‘एजेंसियां बैटरी अदला-बदली स्टेशन और चार्जर बनाओ, अपनाओ और चलाओ (बीओओ) मॉडल पर स्थापित करेंगी। यह आठ साल के लिये वैध होगा। चार्जिंग स्टेशन अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, पुणे और सूरत में लगाये जाएंगे।’
सीईएसएल की प्रबंध निदेशक और सीईओ महुआ आचार्य ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ाने के लिये पर्याप्त चार्जिंग बुनियादी ढांचा जरूरी है। मुझे उम्मीद है कि बाजार में काम कर रही एजेंसियों के साथ जुड़ने का यह मॉडल जगह-जगह चार्जिंग स्टेशन लगाने के लक्ष्य को साकार करने में मददगार होगा।’ बयान के अनुसार  निविदा में 11 कंपनियों ने भागीदारी की जिनमें से पांच का चयन किया गया है। चयनित एजेंसियां ई-वाहनों के लिये चार्जिंग स्टेशन का डिजाइन, उसे लगाने तथा संचालन के लिये जिम्मेदार होंगी।

 

First Published - October 4, 2022 | 8:17 PM IST

संबंधित पोस्ट