facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पेज इंडस्ट्रीज में मजबूती पर चुनौतियां भी

Last Updated- December 11, 2022 | 4:31 PM IST

महंगाई के दबाव के बावजूद देश में इनरवेयर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी पेज इंडस्ट्रीज ने जून 2022 में समाप्त पहली तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। उच्च वॉल्यूम और परिचालन लाभ ने अमेरिका की जॉकी की भारत व सहायक देशों की एक्सक्लूसिव लाइसेंसधारक पेज इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा तिमाही राजस्व व शुद्ध‍ लाभ अर्जित करने में मदद की।

नतीजे और मजबूत परिदृश्य पर प्रतिक्रिया जताते हुए कंपनी का शेयर शुक्रवार को अब तक के सर्वोच्च स्तर को छू गया, हालांकि अंत में यह मामूली बढ़त के साथ 49,192 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। पहली तिमाही में हर मोर्चे पर मजबूत प्रदर्शन की अगुआई राजस्व में 167 फीसदी की बढ़ोतरी ने की और कुल राजस्व 1,341 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कीमत बढ़ोतरी व वितरण नेटवर्क के दम पर बढ़ोतरी भी क्रमिक आधार पर 21 फीसदी रही।

इनरवेयर व अन्य वस्त्रों की भारतीय विनिर्माता व रिटेलर ने मौजे आदि की कीमतें तिमाही में 3-4 फीसदी बढ़ाई, लेकिन कुल रफ्तार को वॉल्यूम में 150 फीसदी की उछाल से सहारा मिला, जिसकी वजह विभिन्न श्रेणियों में रही मजबूत मांग है। इसके अलावा विभिन्न इलाकों में विस्तार और सामान्य परिचालन का भी इसमें योगदान रहा। क्रमिक आधार पर इसमें 26 फीसदी की उछाल आई।

मोतीलाल ओसवाल रिसर्च के अनुमान में कहा गया है, बिक्री की मजबूत रफ्तार और पिछली तीन तिमाहियों में राजस्व 1,100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया, जिसके चलते प्रति शेयर आय में इजाफा हुआ। ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 23 और 2023-24 के लिए अपना अनुमान 7.5-7.5 फीसदी बढ़ाया है जबकि कच्चे माल की उच्च लागत के कारण कंपनी के सामने अल्पावधि की चुनौतियां हैं।

तिमाही में सकल मार्जिन सालाना आधार पर 322 आधार अंक फिसलकर 54.5 फीसदी रह गया और क्रमिक आधार पर यह 490 आधार अंक नीचे आया, जिसकी वजह कच्चे माल की बढ़ी लागत थी। नरम आधार के कारण परिचालन लाभ क्रमिक आधार पर नौ गुना बढ़कर 298 करोड़ रुपये रहा। क्रमिक आधार पर इसमें 11.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
बिक्री के प्रतिशत के तौर पर कर्मचारियों की कम लागत और अन्य खर्च  से परिचालन लाभ मार्जिन सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़ाकर 22.2 फीसदी पर ले जाने में मदद मिली।

कीमत बढ़ोतरी से हालांकि कंपनी को अपना मार्जिन बरकरार रखने में मदद मिली। कपास, ईंधन और बिजली की लागत हालांकि बढ़ी है, लेकिन उसे उम्मीद है कि कटाई के सीजन के कारण अक्टूबर-नवंबर में कपास की कीमतें नीचे आ जाएंगी। कंपनी को उम्मीद है कि वह 20-22 फीसदी के दायरे में मार्जिन बनाए रखेगी, जो उसकी लंबी अवधि का औसत है।

इलारा कैपिटल की प्रेरणा झुनझुनवाला को उम्मीद है कि अल्पावधि में परिचालन लाभ मार्जिन 21 फीसदी के आसपास बना रहेगा, जिसकी वजह पर्याप्त इन्वेंट्री है। ये चीजें कच्चे माल की महंगाई को लेकर जोखिम को कम करेंगी और आक्रामक विस्तार रणनीति से परिचालन लिवरेज का लाभ मिलता रहेगा।

कंपनी ने तिमाही के दौरान 3,000 मल्टी​ ब्रांड आउटलेट जोड़े और इसकी संख्या अभी पिछले साल के स्तर से 42 फीसदी ज्यादा और 2019-20 के स्तर का 1.7 गुना है। कुल आउटलेट 1.13 लाख हैं। इसके अलावा कंपनी ने एक्सक्लूसिव ब्रांडेड आउटलेट  का विस्तार कर उसकी संख्या 1,144 पर पहुंचा दी, जो वित्त वर्ष 20 के स्तर का 1.5 गुना है।

कंपनी लगातार विमिंसवेयर, किड्सवेयर आदि पर ध्यान बनाए हुए है, जहां बढ़त की रफ्तार कोविड बाद के परिदृश्य में भी प्रभा​वित नहीं हुई है। कंपनी श्रमिकों के शिफ्ट में बढ़ोतरी कर अपनी क्षमता 1.4 गुना करने में सक्षम है और वित्त वर्ष 23 के लिए कंपनी ने पूंजीगत खर्च की अहम योजना भी बनाई है।

First Published - August 19, 2022 | 10:04 AM IST

संबंधित पोस्ट