facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

टाटा स्टील विस्तार योजनाएं धीमी नहीं करेंगी: चंद्रशेखरन

Last Updated- December 11, 2022 | 5:57 PM IST

टाटा स्टील के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने उम्मीद जताई कि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा इस उद्योग के संबंध में उठाए गए कदम अल्पावधिक हैं। उन्होंने संकेत दिया कि कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं की रफ्तार धीमी नहीं करेगी।
कंपनी की सालाना आम बैठक को संबोधित करते हुए टाटा स्टील और होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन ने कहा कि भारत का इस्पात उद्योग दुनिया भर में प्रतिस्पर्धी है, इसलिए भारतीय कंपनियां भारत और वैश्विक बाजार के लिए मूल्य संवर्धित इस्पात उत्पाद बनाने में अपनी क्षमता आगे भी बढ़ाती रहेंगी।  उन्होंने कहा, ‘यह इस लिहाज से बदलावकारी क्षण है कि इस्पात उद्योग अपनी प्रतिस्पर्धी स्थिति का फायदा उठा सकता है और न केवल विदेशी मुद्रा अर्जित करने के लिए अपने उत्पादों का निर्यात कर सकता है बल्कि भारत में पूंजी निर्माण का मौका मुहैया करा सकता है, रोजगार मुहैया करा सकता है और भारतीय कंपनियों को लंबी अवधि के लिए मूल्य सृजन का मौका मुहैया करा सकता है।’
उनका बयान ऐसे समय आया है, जब इस्पात उद्योग पर पिछले महीने सरकार द्वारा 15 फीसदी निर्यात शुल्क लगाए जाने का प्रतिकूल असर पड़ा है। इस शुल्क की वजह से इस्पात की कीमतों में 15 फीसदी गिरावट आई है। चंद्रशेखरन ने कहा कि दुनिया भर में इस्पात की मांग मजबूत है। उन्होंने कहा, ‘फिलहाल निर्यात शुल्क की वजह से हमें चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन आने वाले समय में भारत घरेलू मांग पूरी करने के बाद इस्पात का शुद्ध निर्यातक रहेगा।’

First Published - June 29, 2022 | 1:03 AM IST

संबंधित पोस्ट