facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

क्लासिक लीजेंड्स की नजर छोटे शहरों और कस्बों पर

Last Updated- December 11, 2022 | 2:06 PM IST

छोटे शहरों और कस्बों से मध्यम आकार की बाइक की बढ़ती मांग को देखते हुए वाहन विनिर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा की इकाई क्लासिक लीजेंड्स इन क्षेत्रों में अपने बिक्री नेटवर्क का विस्तार करना चाहती है। कंपनी के सीईओ आशीष सिंह जोशी ने यह बात कही है।
क्लासिक लीजेंड्स घरेलू बाजार में लाई पुराने ब्रांड 

कंपनी इस साल की शुरुआत में येजदी ब्रांड को और 2018 में जावा मोटरसाइकिल ब्रांड को घरेलू बाजार में वापस लाई थी। अभी वह जावा ब्रांड के तहत चार मोटरसाइकिलों की पेशकश करती है जो हैं जावा, जावा फोर्टी टू, पेराक और हाल में पेश की गई जावा 42 बूबर। वहीं येजदी ब्रांड में तीन मॉडल-एडवेंचर, स्क्रैम्बलर तथा रोडस्टार की पेशकश करती है। 

जोशी ने कहा, ‘हम पहली, दूसरी श्रेणी तथा संभवत: तीसरी श्रेणी के शहरों में मजबूत मौजूदगी रखते हैं। आगे की यात्रा में हम और छोटे शहरों तक पैठ बनाना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर कंपनी छोटे आउटलेट खोल रही है जिससे कि ग्राहकों को खरीद करने के लिए बड़े शहरों तक नहीं जाना पड़े।  
डीलरशिप में हम लगातार विस्तार कर रहे-  जोशी 

 उन्होंने कहा, ‘डीलरशिप के नजरिये से देखा जाए तो हम लगातार विस्तार कर रहे हैं। जुलाई, 2020 में हमारे 100 डीलर थे जो अब 378 हैं और चालू वित्त वर्ष में इसे बढ़ाकर करीब 500 डीलर किया जाएगा।’  जोशी ने बताया कि बाजार में मध्यम आकार की बाइक की श्रेणी बिक्री के मामले में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और सबसे ज्यादा मुश्किल शुरुआती चरण वाली बाइक क्षेत्र में आ रही है। 

 

First Published - October 5, 2022 | 3:45 PM IST

संबंधित पोस्ट