facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

स्पंदन के नतीजे का रास्ता साफ

Last Updated- December 11, 2022 | 6:02 PM IST

स्पंनद स्फूर्ति फाइनैं​शियल  लिमिटेड (एसएसएफएल) के बोर्ड और उसकी पूर्व प्रबंध निदेशक पद्मजा रेड्डी के बीच विवाद का समाधान निकलने से इस सूक्ष्म वित्त संस्थान के लिए 30 जून 2022 से पहले वित्त वर्ष 2022 के नतीजे की घोषणा करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। बोर्ड और रेड्डी के बीच लंबित समझौते के कारण नतीजे की घोषणा में देरी हो चुकी है। कंपनी और रेड्डी ने अपने मतभेदों को सुलझा लिया है और सौहार्दपूर्ण शर्तों पर अलग होने पर सहमत हुए हैं।
स्पंदन ने बीएसई को दी जानकारी में कहा है कि कंपनी और उसकी सहायक कंपनियों के निदेशक मंडल (यानी क्रिस फाइनैंशियल लिमिटेड और कैस्पियन फाइनैंशियल सर्विसेज लिमिटेड) ने 21 जून, 2022 को सुलह समझौते को मंजूरी दी। साथ ही कंपनी और उसकी पूर्व एमडी रेड्डी के बीच समझौता भी किया गया है।  कंपनी का शेयर आज स्टॉक एक्सचेंज पर 17.45 फीसदी की बढ़त के साथ 391.30 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
इस सुलह समझौते के तहत जिन मुद्दों को निपटाया गया है उनमें बकाये का भुगतान और संबं​धित पक्ष के लेनदेन शामिल हैं। पद्मजा रेड्डी ने 2 नवंबर, 2021 को कंपनी की प्रबंध निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद बोर्ड के साथ उनका कुछ विवाद पैदा हो गया था।

First Published - June 24, 2022 | 12:31 AM IST

संबंधित पोस्ट