facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कोयला कंपनियां इस साल 2,400 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र को हरित आवरण में लाएंगी

Last Updated- December 11, 2022 | 4:08 PM IST

कोयला कंपनियों द्वारा देश के कोयला और उसके आसपास के 2,400 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में 50 लाख से अधिक पौधे लगाकर हरित आवरण (ग्रीन कवर) के तहत लाने के लक्ष्य को इस साल पार कर जाने की उम्मीद है। सरकार ने मंगलवार को यह बात कही।
कोयला क्षेत्र की हरित पहल से 2030 तक अतिरिक्त वन और वृक्ष आवरण के माध्यम से 2.5 से तीन अरब टन कार्बन डाई ऑक्साइड के बराबर अतिरिक्त कार्बन सिंक उत्पन्न करने में मदद मिलेगी। कोयला खनन क्षेत्रों में हरियाली अभियान जोरों पर है। वहीं 15 अगस्त तक लगभग 1,000 हेक्टेयर भूमि को पहले ही ब्लॉक एवं छायादार पथ पौधरोपण, चरागाह विनिर्माण, बांस रोपण और उच्च तकनीक की खेती के माध्यम से कवर किया जा चुका है।
कोयला मंत्रालय ने बयान में कहा कि अबतक की उपलब्धियों के साथ कोयला कंपनियों को इस साल के हरित लक्ष्य को पार करने का विश्वास है। वैश्विक ऊर्जा संकट के मौजूदा समय में कोयला कंपनियों ने न केवल देश की बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा किया है बल्कि पर्यावरण के प्रति अपनी संवेदनशीलता और सावधानी भी दिखाई है।

First Published - August 30, 2022 | 6:46 PM IST

संबंधित पोस्ट