facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बीते चार सालों में नहीं बढ़े कोयले के दाम- कोल इंडिया लिमिटेड

Last Updated- December 11, 2022 | 4:08 PM IST

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने मंगलवार को कहा कि उसने बीते चार सालों में कोयले की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार की तुलना में बेहद प्रतिस्पर्धी कीमत पर आपूर्ति सुनिश्चित की। 

सीआईएल के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने कंपनी की 48वीं आम सभा (AGM) में शेयरधारकों से कहा कि वह उत्पादन और आपूर्ति को अनिवार्य स्तर तक बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि देश को ‘‘उचित’’ कीमत पर बिजली मिले। देश में कोयले की कुल आपूर्ति का 80 प्रतिशत कोल इंडिया उपलब्ध कराती है। 

अग्रवाल ने कहा, ‘‘ऐसे वक्त में जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोयले की कीमतें बहुत अधिक हैं, कोल इंडिया भारतीय उपभोक्ताओं को अत्यधिक प्रतिस्पर्धी कीमतों पर कोयले की आपूर्ति कर रही है, और पिछले चार वर्षों में कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।’’

सीआईएल प्रमुख ने इससे पहले कहा था कि कंपनी परिचालन लागत में बढ़ोतरी के मद्देनजर कोयले की कीमतों में संशोधन पर सभी हितधारकों के साथ चर्चा कर रही है। उन्होंने एजीएम में कहा कि मौजूदा उपयोग पैटर्न के आधार पर भारत के बिजली उत्पादन में कोयला की भूमिका बनी रहेगी। हालांकि, उन्होंने पर्यावरण के नजरिए से नवीकरणीय ऊर्जा के लिए सरकार के प्रोत्साहन और सीओपी-26 में भारत द्वारा की गई जलवायु प्रतिबद्धताओं का स्वागत किया। 

First Published - August 30, 2022 | 2:56 PM IST

संबंधित पोस्ट