facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कोबरा बीयर के 5 नए संयंत्र

Last Updated- December 07, 2022 | 8:40 PM IST

बीयर बनाने वाली दिग्गज कंपनी डियाजियो के साथ बातचीत खटाई में पड़ने के बाद करण बिलिमोरिया की कंपनी कोबरा बीयर ने विस्तार का रास्ता अपना लिया है। कंपनी नए संयंत्र खोलने की योजना बना रही है।


कोबरा बीयर के मुख्य कार्यकारी करण बिलिमोरिया ने बताया, ‘हमने हालिया निवेशकों से अपनी विस्तार परियोजनाओं के  लिए लगभग 120 करोड़ रुपये जुटाए हैं।’ कंपनी अंतरराष्ट्रीय विस्तार के लिए कुछ हिस्सेदारी भी बेचेगी। बिलिमोरिया ने कहा, ‘ हम अपने विस्तार के लिए सभी विकल्प खुले रखना चाहते हैं।’

माना जा रहा था कि डियाजियो कोबरा बीयर में 30 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की कोशिश कर रही थी। लेकिन दोनों ही कंपनियों के बीच इस पर सहमति नहीं बन पाई। इस समझौते से कोबरा के मार्केटिंग और वितरण नेटवर्क का भी विस्तार होता।

उन्होंने कहा, ‘हमारे पास कई अच्छी पेशकश भी आ रही हैं। हम इन पर भी विचार कर रहे हैं।’ कंपनी की देश भर में 7 ब्रेवरीज कंपनियां हैं। कंपनी 2012 तक अपने संयंत्रों की संख्या बढ़ाकर 12 करने के लिए नए संयंत्र लगाने की भी योजना बना रही है। इसके लिए कंपनी हरियाणा, पंजाब और आंध्र प्रदेश में संभावनाएं भी तलाश रही है। कंपनी अगले दो साल में अपने संयंत्रों की सालाना क्षमता बढ़ाकर 50 लाख केस करने की भी तैयारी कर रही हैं।

First Published - September 10, 2008 | 12:55 AM IST

संबंधित पोस्ट