facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

वाणिज्यिक वाहन उद्योग इस साल अच्छा प्रदर्शन करेगा: टाटा मोटर्स

Last Updated- December 11, 2022 | 3:56 PM IST

वाणिज्यिक वाहन उद्योग में दो साल की मंदी के बाद चालू वित्त वर्ष के दौरान अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। टाटा मोटर्स ने सोमवार को यह अनुमान जताते हुए कहा कि वाणिज्यिक वाहन उद्योग के सभी खंडो में मांग तेज है। टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने यहां ट्रकों की एक श्रृंखला की पेशकश के मौके पर कहा कि खपत में भी लगातार वृद्धि देखी जा रही है। इस कारण अच्छी मांग की स्थिति बन रही है। 
कंपनी ने देश के पहले सीएनजी चालित मध्यम और भारी वाणिज्यिक ट्रकों की श्रृंखला पेश की। इसके साथ ही उन्नत मध्यवर्ती और हल्के वाणिज्यिक वाहन टिपर और ट्रकों की एक नई श्रृंखला भी बाजार में उतारी। इसके अलावा टाटा मोटर्स ने प्राइमा, सिग्ना और अल्ट्रा ट्रकों की अपनी श्रृंखला में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) और नई सुविधाओं को भी पेश किया। 
इस मौके पर वाघ ने कहा कि वाणिज्यिक वाहन उद्योग में दो साल की मंदी के बाद वित्त वित्त वर्ष 2021-22 में 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। उन्होंने कहा, ‘‘वाणिज्यिक वाहन उद्योग अब बढ़त की ओर है। विभिन्न संकेतक जैसे वाहन उपयोगिता दर या मालभाड़ा या यहां तक ​​कि ट्रांसपोर्टर विश्वास सूचकांक, बहुत अच्छी स्थिति में हैं।’’ 
उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के लिए सरकार का जोर टिपर ट्रकों की अच्छी मांग पैदा कर रहा है। बस खंड में भी अच्छी मांग देखने को मिल रही है। वाघ ने कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मध्यवर्ती और हल्के छोटे वाणिज्यिक वाहनों में भी अच्छी शुरुआत हुई है। यात्रा खंड में भी ऐसे रुझान देखने को मिल रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कुल मिलाकर वाणिज्यिक वाहन के सभी खंडों में अच्छी वृद्धि है। मैं बहुत आशावादी हूं कि वाणिज्यिक वाहन उद्योग इस साल अच्छा प्रदर्शन करेगा।’’ 

First Published - September 5, 2022 | 6:24 PM IST

संबंधित पोस्ट