facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

फोर्ड के चेन्नई कारखाने के कर्मचारियों को मुआवजा पैकेज पर बनी सहमति

Last Updated- December 11, 2022 | 2:26 PM IST

अमेरिकी कार विनिर्माता फोर्ड की भारतीय इकाई ने चेन्नई से सटे अपने कारखाने के कर्मचारियों के साथ मुआवजा पैकेज पर बातचीत पूरी हो जाने की शनिवार को घोषणा की। फोर्ड इंडिया ने एक साल पहले ही अपनी पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत भारतीय बाजार से अपना कारोबार समेटने का ऐलान किया था। 

कंपनी ने एक बयान में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उसके कायाकल्प अधिकारी बालसुंदरम राधाकृष्णन ने 2,592 कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन चेन्नई फोर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को नया मुआवजा समझौता सौंप दिया है। 

राधाकृष्णन ने कहा, ‘‘शुक्रवार को फोर्ड प्रबंधन और कर्मचारी संगठन के बीच मुआवजा समाधान समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह एक मील का पत्थर है और इसमें सभी पक्षों की जीत हुई है।’’ इस समझौते के तहत कंपनी 14 अक्टूबर को नौकरी से अलग होने वाले कर्मचारियों को पूर्व-निर्धारित राशि के अलावा एक महीने का सकल वेतन भी देगी। इस तरह फोर्ड कारखाने के हरेक कर्मचारी को अब कंपनी से निकलने पर औसतन करीब 62 महीने का वेतन मिलेगा। कंपनी में नौकरी का अंतिम दिन 30 सितंबर माना जाएगा। 

चेन्नई से 45 किलोमीटर दूर स्थित मरइमलाई कारखाने से आखिरी कार का उत्पादन जुलाई में हुआ था। फोर्ड ने सितंबर 2021 में गुजरात के सानंद और तमिलनाडु के 
मरइमलाई संयंत्रों में वाहन उत्पादन बंद करने की घोषणा की थी। 

First Published - October 1, 2022 | 5:41 PM IST

संबंधित पोस्ट