facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

कॉटन काउंटी करेगी घरेलू और वैश्विक विस्तार

Last Updated- December 07, 2022 | 8:02 PM IST

नाहर ग्रुप की ऐपेरेल कंपनी कॉटन काउंटी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार के लिए इस वित्त वर्ष के दौरान लगभग 100 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है।


लगभग 2,500 करोड़ रुपये का नाहर ग्रुप कपड़ों और चीनी के क्षेत्र में कारोबार करता है। चार साल पहले शुरू हुई कॉटन काउंटी के देश भर में 500 स्टोर हैं। कंपनी के उपाध्यक्ष सचिन साहनी ने बताया कि कंपनी पश्चिम और दक्षिण भारत के साथ ही नेपाल और दुबई में 100 स्टोर और खोलने की योजना बना रही है।

कंपनी की योजना साल 2009 के अंत तक अपने स्टोरों की संख्या 1000 तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है। कंपनी को इसी साल सिकोया कैपिटल से 120 करोड़ रुपये की रकम मिली है। इसका इस्तेमाल कंपनी के विस्तार के लिए किया जाएगा।

कंपनी इसी महीने दुबई और नेपाल में अपने पहले विदेशी स्टोर खोलेगी। इसके बाद कंपनी अगले एक साल में दुबई में 40 और नेपाल में 15 आउटलेट्स खोलेगी। साहनी ने बताया, ‘कपड़ों के मामले में भारत और पश्चिम एशिया के लोगों की पसंद काफी मिलती जुलती है। इसीलिए हम इन क्षेत्रों पर ध्यान दे रहे हैं। इसके बाद हम सऊदी अरब और तुर्की में भी स्टोर खोलेंगे।’

First Published - September 6, 2008 | 12:21 AM IST

संबंधित पोस्ट