facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

यूट्यूब पर क्रिएटर की कमाई का नया जरिया

Last Updated- December 11, 2022 | 3:17 PM IST

यूट्यूब ने कहा है कि उसने अपने मंच पर रचनात्मकता को प्रोत्साहन देने के लिए एक नई पहल शुरू की है। मेड ऑन यूट्यूब इवेंट के उद्घाटन की शुरुआत के मौके पर यूट्यूब ने यह साझा किया कि वह मंच से कमाई करने की व्यवस्था, यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (वाईपीपी) के दायरे में विस्तार कर रही है ताकि इस प्रोग्राम से अधिक क्रिएटर जुड़ सकें। वह क्रिएटर के लिए शॉर्ट्स के जरिये कमाई करने के लिए नए तरीके की पेशकश कर रही है और अपने वीडियो में म्यूजिक शामिल करने वालों के लिए विज्ञापनों के जरिये कमाई के विकल्प तैयार कर रही है।

इस तरह की नई पहल से यह संकेत मिल रहे हैं कि मंच पर अपनी रचनात्मकता से जोड़े रखने वाले समुदाय में काफी विविधिता है और वह किसी भी रचनात्मक प्रारूप में यूट्यूब पर कमाई के लिए 20 लाख क्रिएटर को कमाई के मौके दे रही है।

यूट्यूब के सीईओ वोजोसिकी का कहना है, ‘पिछले तीन सालों में यूट्यूब पर 50 अरब डॉलर से अधिक भुगतान वाले क्रिएटर, कलाकार और मीडिया कंपनियां हैं। हम अपने दायरे को दोगुना कर रहे हैं। हम नए चरण की शुरुआत कर रहे हैं ताकि रचनात्मक लोगों को अपने मंच पर हम पुरस्कृत कर सकें और इसके लिए उनके दायरे का विस्तार हमारे यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम तक पहुंच बनाकर किया जा रहा है।’

वर्ष 2023 की शुरुआत में शॉर्ट्स पर जोर देने वाले क्रिएटर 1,000 सबस्क्राइबर और 90 दिनों में एक करोड़ शॉर्ट्स व्यू के साथ वाईपीपी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन नए साझेदारों को वाईपीपी की पेशकश के सभी लाभ मिलेंगे जिनमें शॉर्ट्स और लंबे यूट्यूब वीडियो की विज्ञापन से होने वाली कमाई शामिल है। यह मौजूदा श्रेणी का एक दूसरा विकल्प है जहां लंबे प्रारूप वाले क्रिएटर्स वाईपीपी के लिए आवेदन दे सकते हैं जब उनके पास 1,000 सबस्क्राइबर हों और 4,000 घंटे तक उनके वीडियो देखे गए हों।

रोजाना 30 अरब के व्यूज और मासिक आधार पर 1.5 अरब लॉग-इन उपयोगकर्ताओं के साथ शॉर्ट्स का दायरा दुनिया में बढ़ रहा है। इस नए रचनात्मक वर्ग को फायदा देने के लिए 2023 की शुरुआत से यूट्यूब निश्चित फंड के बजाय मौजूदा और भावी वाईपीपी क्रिएटर के लिए शॉर्ट्स की राजस्व साझेदारी मॉडल पर काम कर रही है।

First Published - September 21, 2022 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट