facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

डाबर इंडिया के चेयरमैन अमित बर्मन का इस्तीफा, मोहित बर्मन नए चेयरमैन

Last Updated- December 11, 2022 | 4:38 PM IST

डाबर इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन अमित बर्मन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी भी वो कंपनी में नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर काम करते रहेंगे। उनका इस्तीफा 10 अगस्त से ही प्रभावी है। शुक्रवार को फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स के तहत आने वाली दिग्गज कंपनी डाबर ने इसकी जानकारी बीएसई को दी थी।
2019 से इस पद पर थे
अमित बर्मन 2019 से कंपनी में इस पद पर काबिज थे। 2019 से 2022 तक तीन साल तक उन्होंने इसकी जिम्मेदारी संभाली। 2007 में वो कंपनी के वाइस चेयरमैन बने थे। साल 1999 में वो डाबर फूड्स के सीईओ के रूप में कंपनी से जुड़े थे।
मोहित बर्मन बने नए चेयरमैन
डाबर इंडिया के नॉन एक्जीक्यूटिव वाइस-चेयरमैन रहे मोहित बर्मन को 11 अगस्त 2022 से बतौर चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उन्हें अगले पांच साल के लिए इस पद की जिम्मेवारी दी गई है। बोर्ड की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार नॉन साकेत बर्मन को एग्जीक्यूटिव वाइस-चेयरमैन पद पर नियुक्त किया गया है।
इस साल मामूली फायदा
डाबर इंडिया का जून में खत्म तिमाही में कुल मुनाफा 441.06 करोड़ रुपये था। कंपनी का पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 438.30 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ था। शेयर मार्केट को दी जानकारी के अनुसार बीते तिमाही में कंपनी की कुल आय 2,822.43 करोड़ थी जो पिछले बर्ष समान अवधि में 2,611.54 करोड़ थी। अगर बात खर्च की करें तो बीते तिमाही में 2,358.52 करोड़ रुपये थी जो पिछले साल की समान अवधि में 2,128.32 करोड़ रुपये थी।

First Published - August 12, 2022 | 2:58 PM IST

संबंधित पोस्ट