facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आंध्र सीमेंट की दौड़ में डालमिया, सागर सीमेंट्स

Last Updated- December 11, 2022 | 1:37 PM IST

डालमिया सीमेंट (भारत) और सागर सीमेंट्स कर्ज चुकाने में विफल रहने के बाद दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही आंध्र सीमेंट्स के अधिग्रहण के लिए प्रमुख दावेदारों के रूप में उभरी हैं।
 बैंकिंग क्षेत्र के सूत्रों ने कहा कि दोनों कंपनियों ने अपने प्रस्ताव समाधान पेशेवर को सौंप दिए हैं और लेनदारों की समिति दोनों ही प्रस्तावों का मूल्यांकन कर रही है। स्टॉक एक्सचेंजों को सौंपे गए आंकड़ों के मुताबिक आंध्र सीमेंट्स पर कर्जदाताओं का 970 करोड़ रुपये का कर्ज है।

 वर्ष 2012 में इस कंपनी का जेपी समूह ने अ​धिग्रहण किया था, लेकिन वर्ष 2016 से संपूर्ण जेपी समूह द्वारा ऋण चूक करने के बाद वह इसका कर्ज चुकाने में विफल रहा। अलग सूचीबद्ध इकाई आंध्र सीमेंट ने पिछले दो साल से अ​धिक लागत वाले परिचालन और कार्यशील पूंजी की कमी का हवाला देते हुए बिक्री दर्ज नहीं की है।

 इस घटनाक्रम से जुड़े एक बैंकर ने कहा कि दो प्रस्ताव सामने हैं, लेकिन हमें इस बात में कोई हैरानी नहीं होगी कि अगर अदाणी द्वारा अंबुजा और एसीसी के अधिग्रहण के बाद कोई नया आवेदक ऋणदाताओं से संपर्क करता है।

 डालमिया भारत ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सागर सीमेंट्स को भेजे गए ई-मेल का कोई जवाब नहीं आया। डालमिया सीमेंट 10 राज्यों में 14 संयंत्रों में 3.59 करोड़ टन की विनिर्माण क्षमता का परिचालन करती है। दूसरी तरफ सागर सीमेंट्स की उत्पादन क्षमता 82. लाख टन प्रतिवर्ष है।

First Published - October 17, 2022 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट