facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

डीबी कॉर्प का शुद्ध लाभ घटकर 48.78 प्रतिशत रह गया

Last Updated- December 11, 2022 | 1:31 PM IST

मीडिया कंपनी डीबी कॉर्प लिमिटेड का 30 सितंबर, 2022 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 9.28 फीसदी घटकर 48.78 करोड़ रुपये पर आ गया। डीबी कॉर्प ने बुधवार को कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 53.77 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ अर्जित किया था।
हालांकि कंपनी की परिचालन आय आलोच्य तिमाही में 20.5 फीसदी बढ़कर 538.39 करोड़ रुपये पर पहुंच गई जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 446.79 करोड़ रुपये थी। इस दौरान डीबी कॉर्प का कुल खर्च भी 27.25 फीसदी बढ़कर 481.28 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में खर्च 378.21 करोड़ रुपये रहा था।
समीक्षाधीन अवधि में ‘मुद्रण, प्रकाशन और संबद्ध व्यवसाय’ से इसका राजस्व 20.71 फीसदी बढ़कर 505.14 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 418.45 करोड़ रुपये था। डीबी कॉर्प के प्रबंध निदेशक सुधीर अग्रवाल ने कहा कि महामारी का भी नतीजों पर असर रहा लेकिन लागत में कटौती समेत तमाम कार्यक्रम अल्पावधि जरूरतें पूरी करने के साथ कंपनी को सुव्यवस्थित स्थिति में भी लाने के लिए कदम उठाए गए हैं।

First Published - October 19, 2022 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट