facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सन फार्मा के पक्ष में रहा फैसला

Last Updated- December 07, 2022 | 7:01 PM IST

दवा बनाने वाली कंपनी सन फार्मा ने बताया कि इजरायल में टारो की खुली पेशकश को लेकर दायर मामले में वहां की अदालत ने सन फार्मा के पक्ष में फैसला दिया है।


सन फार्मा ने बताया कि इजरायली अदालत ने टारो की इस आपत्ति को खारिज कर दिया जिसमें उसने कहा था कि सन फार्मा को इजरायली कानून के तहत एक विशेष निविदा पेशकश लानी चाहिए। पिछले महीने मुंबई स्थित कंपनी सन फार्मा ने टारो के संस्थापकों के शेयरों समेत शेष सभी शेयर खरीदने के लिए 7.75 डॉलर प्रति शेयर के आधार पर एक खुली पेशकश दी थी।

हालांकि  टारो के निदेशकों ने दावा किया कि एक विशेष निविदा पेश करना जरूरी है और इस संबंध में इजरायली अदालत में एक मामला दायर किया गया था। कंपनी ने कहा कि सन फार्मा अपनी सहयोगी कंपनी अल्कालोयडा केमिकल कंपनी एक्सक्लूसिव ग्रुप लिमिटेड  (एल्कालोयडा) के जरिए पूर्व घोषित निविदा पेशकश पूरी करने की स्थिति में होगी।

सन फार्मा ने कहा कि 30 जून को दी जाने वाली खुली पेशकश की समयसीमा अब 2 सितंबर की बजाय 3 सितंबर को खत्म होगी। कंपनी ने बताया कि अदालत ने कहा कि कंपनी के निदेशकों को हस्ताक्षर करने से पहले समझौते का अध्ययन करना चाहिए था और इसके बाद इसकी पुष्टि करनी चाहिए थी कि यह कंपनी के हित में है या नहीं।

सन फार्मा ने बताया कि अदालत ने साफ कह दिया है कि निदेशक अब यह विशेष निविदा पेश करने की आवश्यकता का दावा नहीं कर सकते हैं। सन फार्मा के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक दिलीप सांघवी ने कहा, ‘अदालत के फैसले से यह स्पष्ट है कि टारो के स्वतंत्र निदेशकों की ओर से दायर मामला बैरी लीविट की सोची-समझी चाल थी, ताकि विकल्प समझौते के तहत अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ा जा सके।’ 

ऐसे निदेशक जो शेयरधारक भी हैं, उनके बारे में अदालत ने कहा,’ऐसे शेयरधारकों को सन के निवेश से फायदा होगा जिन्होंने टारो को डूबने से बचाया।’ इस बीच सन फार्मा को अमेरिकी संघीय व्यापार आयोग की तरफ से भी इस मामले में खुशखबरी मिली है। कंपनी के मुताबिक आयोग ने टारो के लिए उसकी खुली पेशकश को हरी झंडी दे दी है।

गौरतलब है कि सन फार्मा ने अधिग्रहण के सौदे पर टारो की रजामंदी के बाद उसे बड़ी रकम दी थी, जिससे टारो का कारोबार पटरी पर आ गया। लेकिन वित्तीय स्थिति सुधरने के बाद टारो ने उस सौदे को मानने से इनकार कर  दिया, जिसके बाद मामला अदालत मं पहुंच गया। सन का कहना हैकि अब टारो इससे मुकर नहीं सकती।

अदालती फटकार

कंपनी के निदेशकों को हस्ताक्षर करने से पहले समझौते का अध्ययन करना चाहिए था और इसके बाद इसकी पुष्टि करनी चाहिए थी कि यह कंपनी के हित में है या नहीं

First Published - August 27, 2008 | 11:52 PM IST

संबंधित पोस्ट