facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

5जी सेवा शुल्क पर फैसला कुछ दिन में

Last Updated- December 11, 2022 | 2:16 PM IST

दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल के एक अधिकारी ने आज यहां कहा कि कंपनी कुछ दिनों में 5जी सेवा शुल्क के संबंध में फैसला करेगी। एयरटेल ने शनिवार को आठ शहरों में अपनी 5जी सेवा शुरू की और इस साल तेजी से इसे लागू करने के लिए अपनी पूंजीगत व्यय योजनाओं में विस्तार कर रही है। यह मार्च 2024 तक पूरे भारत में इसके दायरे में विस्तार करने की योजना बना रही है।
अधिकारी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस से इतर कहा ‘हमने अब भी इसके (5जी सेवा शुल्क) बारे में फैसला नहीं किया है। हम इसे अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं।’
हालांकि एयरटेल ने अपनी मूल्य निर्धारण रणनीति के संबंध में अभी कोई फैसला नहीं किया है, लेकिन इसकी प्रतिस्पर्धी रिलायंस जियो ने देश में 5जी सेवाओं को अपनाने के लिए सस्ती दरों पर सेवा की पेशकश करने का संकेत दिया है।
एयरटेल के अधिकारी ने कहा कि देश में केवल आठ से नौ प्रतिशत मोबाइल उपकरण ही 5जी सक्षम हैं और मार्च 2024 तक यह बढ़कर 18 से 20 प्रतिशत हो जाएंगे, क्योंकि उपकरण विनिर्माता 12,000 रुपये से कम के हैंडसेट पेश करेंगे।
उन्होंने कहा ‘हम 5जी के लिए अभी जो भी कीमत तय करेंगी, उससे प्रति उपयोगकर्ता कुल औसत राजस्व (एआरपीयू) का निर्धारण नहीं होगा।’उन्होंने कहा कि शुल्क में इजाफा होना चाहिए और एयरटेल को इसकी अगुआई करने में प्रसन्नता होगी। उन्होंने थाईलैंड के उदाहरण का हवाला दिया, जहां 5जी सेवाओं को अपनाने की रफ्तार धीमी रही है, क्योंकि इसके लिए 4जी से अधिक शुल्क लिया गया था। 

First Published - October 3, 2022 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट