facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

दिल्ली HC का NHAI को निर्देश, Reliance की सहायक कंपनी को देने होंगे 1,204 करोड़ रुपये

Advertisement

उच्च न्यायालय ने 9 अगस्त के अपने आदेश में NHAI को Reliance को यह राशि देने का निर्देश दिया है और टीकेटीआर को बैंक गारंटी के एवज में वह राशि निकालने की अनुमति दी है।

Last Updated- August 12, 2023 | 11:05 AM IST
reliance

दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को निर्देश दिया है कि वह रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी टीके टोल रोड प्राइवेट लिमिटेड (टीकेटीआर) को मध्यस्थता आदेश के अनुरूप 1,204 करोड़ रुपये की राशि प्रदान करे।

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उच्च न्यायालय ने 9 अगस्त के अपने आदेश में एनएचएआई को उसे यह राशि देने का निर्देश दिया है और टीकेटीआर को बैंक गारंटी के एवज में वह राशि निकालने की अनुमति दी है।

यह भी पढ़ें : Reliance Retail में दिखा दम, विश्व में टॉप 100 खुदरा विक्रेताओं में शामिल इकलौती भारतीय कंपनी

कंपनी ने कहा, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि टीकेटीआर और एनएचएआई के बीच मध्यस्थता के मामले में, एक निष्पादन याचिका में, दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपने नौ अगस्त, 2023 के आदेश के तहत एनएचएआई को ब्याज सहित कुल 1,204 करोड़ रुपये की राशि जमा करने का निर्देश दिया और टीकेटीआर को बैंक गारंटी के विरुद्ध इसे वापस लेने की अनुमति दी गई।

कंपनी ने कहा कि इस राशि का उपयोग कर्ज चुकाने में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Reliance ने Ambani को अगले पांच साल के लिए शून्य वेतन पर प्रमुख बनाने को शेयरधारक की मंजूरी मांगी

Advertisement
First Published - August 12, 2023 | 11:04 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement