facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महज 2 साल में बनी ₹1.5 लाख करोड़ की कंपनी! Perplexity ने फिर जुटाए ₹830 करोड़

Advertisement

महज 2 साल में Perplexity AI ने वैल्यूएशन को 1 अरब डॉलर से 18 अरब डॉलर तक पहुंचाया।

Last Updated- July 18, 2025 | 9:15 AM IST
Perplexity

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से सर्च इंजन बना रही अमेरिकी स्टार्टअप कंपनी Perplexity AI Inc. ने एक नया निवेश राउंड पूरा किया है, जिससे अब कंपनी की वैल्यूएशन 18 अरब डॉलर (करीब ₹1.5 लाख करोड़) हो गई है। इस निवेश के जरिए कंपनी ने 100 मिलियन डॉलर (करीब ₹830 करोड़) जुटाए हैं।

इस डील को कंपनी ने कुछ महीनों पहले हुए राउंड का एक्सटेंशन बताया है, तब कंपनी की वैल्यूएशन 14 अरब डॉलर थी। अब नए फंडिंग राउंड के साथ, Perplexity ने एक बार फिर से निवेशकों का भरोसा जीतकर AI की दुनिया में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। Perplexity की तरफ से इस डील पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है, लेकिन Financial Times ने पहले ही इस डील की कुछ जानकारी रिपोर्ट की थी।

तेजी से बढ़ रही वैल्यूएशन

Perplexity की शुरुआत 2022 में हुई थी, और महज दो सालों में यह कंपनी AI से जुड़े इंटरनेट सर्च जैसे बुनियादी सेवाओं को बदलने की दिशा में एक बड़ा नाम बन चुकी है। पिछले साल इस स्टार्टअप की वैल्यूएशन पहले $1 अरब से $3 अरब और फिर कुछ ही महीनों में $9 अरब तक पहुंची।

यह भी पढ़ें: Airtel और Perplexity ने मिलाया हाथ, 36 करोड़ ग्राहकों को मिलेगा पर्प्लेक्सिटी प्रो का सालभर फ्री एक्सेस

मार्च 2025 में Bloomberg की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी $18 अरब की वैल्यूएशन पर करीब $1 अरब जुटाने की कोशिश कर रही है, लेकिन उस समय निवेशकों ने कंपनी को $14 अरब की वैल्यूएशन पर ही फंडिंग दी थी। जिससे उसका टारगेट अधूरा रह गया था। अब नई फंडिंग के साथ कंपनी फिर से अपने असली वैल्यूएशन टारगेट $18 अरब पर पहुंच चुकी है।

क्यों खास है Perplexity?

Perplexity को एक “AI-संचालित गूगल का विकल्प” माना जा रहा है। इसका सर्च इंजन यूज़र को सीधे और सारांश में जवाब देता है, जिसमें वेब के कई स्रोतों से जानकारी दी जाती है। यही वजह है कि Silicon Valley के तमाम बड़े निवेशक इसे अगले बड़े टेक्नोलॉजी रेवोल्यूशन के रूप में देख रहे हैं। (ब्लूमबर्ग के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - July 18, 2025 | 9:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement