facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बाजार में बढ़ी गिग श्रमिकों की मांग

Last Updated- December 11, 2022 | 6:13 PM IST

महामारी के बाद रोजगार बाजार में गिग वर्कर (ऐसे कर्मी जिन्हें ठेके पर खास अव​धि तक के लिए रखा जाता है) की नियु​क्तियों में तेजी आई है। बिक्री और विपणन जैसी जिम्मेदारियों में इनकी मांग सर्वा​धिक दर्ज की गई है। टास्कमो गिग इंडेक्स के पहले संस्करण में कहा गया है कि गिग वर्कर्स के लिए मांग में तेजी ​क्विक कॉमर्स (300 प्रतिशत), हेल्थटेक (250 प्रतिशत), फिनटेक (200 प्रतिशत), और ई-कॉमर्स (198 प्रतिशत) में दर्ज की गई है।
स्टार्टअप में छंटनी, कोष की किल्लत और बंदी को लेकर चिंताओं के बीच ​क्विक कॉमर्स सेगमेंटों में गिग वर्कर्स के लिए अच्छी मांग बनी हुई है। सभी प्रमुख शहरों में  प्रमुख कंपनियों ने इन कर्मियों की नियु​क्तियों में इजाफा किया है। प्रौद्योगिकी-आधारित सेगमेंटों ने भी तेज डिजिटलीकरण और हेल्थटेक, फिनटेक, तथा फूडटेक उद्योगों की शानदार वृद्धि के साथ मांग दर्ज की। एफएमसीजी (17.65 प्रतिशत तक) ने इस महीने पिछले महीने के मुकाबले (मई बनाम अप्रैल, 2022) गिग नौकरियों के लिए कमजोर मांग दर्ज की।
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय कंपनियां बिजनेस डेवलपमेंट, फील्ड सेल्स, डिलिवरी, डिजिटल प्रोत्साहन, ब्रांड प्रोत्साहन, और माइक्रो-इनफ्लूएंसर में अपनी भूमिकाएं बढ़ाने के लिए गिग वर्करों की तलाश कर रही हैं। नवगठित गिग इंडेक्स के अनुसार, कुल मिलाकर, विपणन और बिक्री संबं​धित नौकरियों के लिए मांग तीन अंक में बढ़ी है।
मई में इस प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत सक्रिय गिग श्रमिकों की संख्या 60,000 थी, जिससे पूर्ववर्ती महीने के मुकाबले गिग अर्थव्यवस्था में शामिल हुए कर्मियों में 15.38 प्रतिशत वृद्धि का पता चलता है। इसके अलावा, इंडेक्स से पिछले पांच महीनों में प्लेटफॉर्म पर सक्रिय गिग वर्करों की संख्या में 50 प्रतिशत वृद्धि का पता चलता है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि प्रमुख नियोक्ताओं ने पांडिचेरी, मिर्जापुर, पटना, जबलपुर, और कानपुर जैसे टियर-2 और टियर-3 शहरों में अपनी पहचान मजबूत बनाई है, क्योंकि ये शहर गिग नौकरियों के लिए अपनी राह में तेजी ला रहे हैं।

First Published - June 16, 2022 | 1:07 AM IST

संबंधित पोस्ट