facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पहली छमाही में डीएलएफ की बिक्री बुकिंग 62 प्रतिशत बढ़कर 4,092 करोड़ रुपये पर

Last Updated- December 11, 2022 | 1:21 PM IST

रियल्टी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी डीएलएफ लिमिटेड की बिक्री बुकिंग चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 62 प्रतिशत बढ़कर 4,092 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

डीएलएफ के समूह कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य व्यवसाय अधिकारी आकाश ओहरी ने कहा कि अप्रैल-सितंबर की अवधि में आवासीय इकाइयों की मांग अच्छी रहने से बिक्री बुकिंग के आंकड़े काफी अच्छे रहे हैं। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी की बिक्री बुकिंग 2,526 करोड़ रुपये रही थी।

वहीं वित्त वर्ष 2021-22 की समूची अवधि में डीएलएफ ने 7,273 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग की थी। ओहरी ने कहा कि अपने इस्तेमाल के लिए घर खरीदने वाले ग्राहकों की तरफ से मांग बने रहने से कंपनी की बिक्री को गति मिली है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि वित्त वर्ष के बचे हुए समय में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि डीएलएफ ने पिछले दो वर्षों में निवेशकों के बजाय अपनी रिहाइश के लिए घर खरीदने वाले ग्राहकों को आकर्षित करने में काफी मेहनत की है।

निर्माणाधीन परियोजनाओं को तय समय पर पूरा करने और आवासीय सोसाइटी के भीतर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने पर भी कंपनी का ध्यान रहा है। हालांकि बैंकों की तरफ से आवासीय कर्जों पर वसूली जाने वाली ब्याज दर में बढ़ोतरी के असर को लेकर डीएलएफ सतर्क रुख अपनाए हुए है।

First Published - October 23, 2022 | 5:17 PM IST

संबंधित पोस्ट