खुदरा श्रृंखला DMart के स्वामित्व वाली Avenue Supermarts Limited की चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में परिचालन आय एकल आधार पर 35.75 प्रतिशत बढ़कर 10,384.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में बताया कि एक साल पहले की इसी तिमाही में उसकी परिचालन आय 7,649.64 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने कहा, ‘‘30 सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही में परिचालन आय एकल आधार पर बढ़कर 10,384.66 करोड़ रुपये हो गई।’’ डी-मार्ट सितंबर के अंत तक देशभर में 302 स्टोर का संचालन कर रही थी।
जुलाई-सितंबर की तिमाही में एवेन्यू सुपरमार्ट्स की एकल आमदनी 5,218.15 करोड़ रुपये रही है। 2019-20 में महामारी से पूर्व की जुलाई-सितंबर तिमाही में यह 5,949 करोड़ रुपये रही थी।