facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

देसी स्टार्टअप ने जुटाए 6.9 अरब डॉलर

Last Updated- December 11, 2022 | 5:42 PM IST

भारतीय स्टार्टअप्स ने जून तिमाही में फंडिंग के 409 दौर के तहत कुल मिलाकर 6.9 अरब डॉलर जुटाए। तिमाही में हालांकि कुल फंडिंग कैलेंडर वर्ष 2022 की पहली तिमाही में जुटाई गई 10.3 अरब डॉलर की रकम के मुकाबले 33 फीसदी कम है।  यह जानकारी ट्रेक्सन जियो की तिमाही रिपोर्ट : इंडिया टेक क्यू-2 2022 से मिली।
स्टार्टअप की तरफ से जुटाई गई रकम सालाना आधार पर भी घटी, जो 10.1 अरब डॉलर रही है।
रकम जुटाने की धीमी रफ्तार को देखते हुए ट्रेक्सन की रिपोर्ट में कहा गया है कि बाजार के प्रतिभागियों के बीच इस बात को लेकर सहमति है कि स्टार्टअप को फंडिंग को लेकर निवेशकों को भरोसे व अवधारणा में नरमी के कारण ऐसा हुआ। बाजार में नरमी और अर्थव्यवस्था में उतारचढ़ाव के कारण ऐसा हुआ क्योंकि मौजूदा आर्थिक हालात और भूराजनीतिक स्थिति से महंगाई, ब्याज दरों और जिंसों की कीमतें बढ़ी।
ट्रेक्सन के सह-संस्थापक अभिषेक गोयल ने कहा, निवेशक हालांकि मौजूदा माहौल को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं, ऐसे में इससे निवेशक समुदाय के जुनून पर ज्यादा असर नहीं दिखा। वैसे स्टार्टअप को लेकर वे ज्यादा निर्णायक हो गए, जिन्हें वे आगे बढ़ाना चाहते हैं और अब वे लंबी अवधि में लाभ के लिहाज से इन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
इस तिमाही में फंड हासिल करने वाले स्टार्टअप में वेरसे (80.5 करोड़ डॉलर-सीरीज जे), डेलिवरी (30.4 करोड़ डॉलर-सीरीज जे) और उड़ान (27.5 करोड़ डॉलर-सीरीज डी) शामिल हैं। इसके बाद शेयरचैट (25.5 करोड़ डॉलर-सीरीज जी) और अपग्रेड (22.5 करोड़ डॉलर-सीरीज एफ) का स्थान रहा।
सोशल प्लेटफॉर्म्स, इंटरनेट फर्स्ट मीडिया, पेमेंट्स, बी2बी ई-कॉमर्स और ई-कॉमर्स एनेबलर्स अग्रणी क्षेत्र रहे, जिन्हें अप्रैल से जून 2022 के दौरान निवेशकों से सबसे ज्यादा रकम मिली।

First Published - July 8, 2022 | 12:31 AM IST

संबंधित पोस्ट