facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

केबल ग्राहकों को लुभाने में जुटे डीटीएच दिग्गज

Last Updated- December 07, 2022 | 9:03 PM IST

डायरेक्ट-टु-होम (डीटीएच) कारोबार में नई कंपनियों के आने के साथ ही ग्राहकों को लुभाने की जंग भी तेज हो गई है। इस होड़ में ग्राहकों के वारे न्यारे होते जा रहे हैं।


तमाम कंपनियों ने अब डीटीएच सेवा के लिए महज 100 रुपये महीने का शुल्क लेना शुरू कर दिया है। इसका मतलब है कि महज 182 से 249 रुपये महीना देने पर ही डीटीएच का लुत्फ लिया जा सकता है। केबल ऑपरेटर  भी इतना ही शुल्क ले रहे हैं।

पहले डीटीएच सेवाओं को सब्सक्राइब करने का औसत शुल्क 280-300 रुपये प्रति महीना था। इसमें डीटीएच सेट टॉप बॉक्स की कीमत, हार्डवेयर और महीने का शुल्क भी होता था। डीटीएच सेवा देने वाली देश की दिग्गज कंपनी डिश टीवी ने टाटा स्काई के बाजार में आने के बाद 100 रुपये महीने के शुल्क पर 125 चैनल दिखाने शुरू कर दिए।

जबकि टाटा स्काई 53 चैनल दिखाने के लिए 99 रुपये प्रति महीना शुल्क लेता है। दोनों ही कंपनियों ने रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी के बिग टीवी के इस कारोबार में आने के बाद अपनी सेवाओं के शुल्क में काफी कटौती की है। पिछले महीने शुरू हुई इस सेवा में कंपनी 100 रुपये प्रति महीने के शुल्क में लगभग 44 फ्री-टु-एयर चैनल दिखा रही है।

इसका मतलब है कि अब केबल उपभोक्ता एक बार में 2,190 रुपये देकर डिश टीवी का हार्डवेयर, सेट टॉप बॉक्स और 125 चैनलों का 12 महीने के लिए सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। इसी तरह टाटा स्काई का कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ता को एक बार में लगभग 2,999 रुपये देने पड़ेंगे। इसके तहत उसे 53 चैनलों का सालाना सब्सक्रिप्शन और बाकी सुविधाएं भी मिल सकेंगी। इसमें स्टार प्लस, सोनी टीवी जैसे पेड चैनल भी शामिल हैं।

हाल ही में लॉन्च हुआ बिग टीवी 2,490 रुपये में सेट टॉप बॉक्स, हार्डवेयर और कई चैनलों के पैकेज दे रहा है। लेकिन अगर कोई उपभोक्ता सिर्फ फ्री-टु-एयर चैनल ही देखना चाहता है तो उसके लिए उसे मात्र 1,490 रुपये चुकाने होंगे।

डिश टीवी के मुख्य कार्यकारी विनय अग्रवाल ने कहा, ‘हमने यह आफॅर 31 मार्च 2009 तक अपने ग्राहकों की संख्या 5 लाख करने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर ही दिया है। 100 रुपये में हम उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा चैनल देखने की सुविधा दे रहे हैं। हमारे इस ऑफर में घर में हर किसी के लिए कुछ ना कुछ है। इससे हमारे उपभोक्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ेगी।’

टाटा स्काई के मुख्य मार्केटिंग अधिकारी विक्रम मेहता ने कहा, ‘टाटा स्काई 99 रुपये महीने के सब्सक्रिप्शन ऑफर से हिंदी भाषी बाजार में तेजी से अपनी पैठ बनाने का लक्ष्य रखा है। टाटा स्काई एक प्रीमियम डीटीएच सेवा है। हो सकता है कि इसीलिए कुछ संभावित ग्राहक हमें ज्यादा महंगा समझ रहे हो। लेकिन अब इस ऑफर से हमें इन उपभोक्ताओं तक पहुंचने में सफलता मिलेगी।’

डीटीएच का कारोबार वैसे भी बेहद तेजी के साथ बढ़ रहा है। दक्षिण की कंपनी सन डायरेक्ट ने भी पिछले हफ्ते उत्तर भारत के इस बाजार में प्रवेश कर  लिया। भारती समूह भी जल्द ही अपनी डीटीएच सेवाएं लेकर आने वाला है।

…100 के फेर में डीटीएच कंपनियां

डिश टीवी दिखा रही है 100 रुपये में 125 चैनल
टाटा स्काई दिखा रही है 99 रुपये में 53 चैनल
रिलायंस एडीएजी की बिग टीवी 100 रुपये में दे रही है महज 44 चैनल
हिंदी भाषी क्षेत्रों के बाजार पर है सभी डीटीएच कंपनियों की नजर

First Published - September 15, 2008 | 1:19 AM IST

संबंधित पोस्ट