facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सिस्टम में खामियों के चलते पॉलिसीबाजार के करीब 5.64 करोड़ ग्राहकों का डेटा हुआ लीक

Last Updated- December 11, 2022 | 4:42 PM IST

ऑनलाइन बीमा ब्रोकर पॉलिसीबाजार की प्रणालीगत कमजोरियों के चलते उसके लाखों ग्राहकों की व्यक्तिगत जानकारी उजागर हो गई, जिनमें रक्षा कर्मचारी भी शामिल हैं। एक साइबर सुरक्षा अनुसंधान फर्म ने बुधवार को यह दावा किया।

साइबरएक्स9 ने कहा कि प्रणालीगत कमजोरियों के कारण आधार और पैन कार्ड के विवरण के साथ ही ग्राहकों के पते और फोन नंबर जैसी जानकारियां उजागर हुईं। फर्म ने कहा कि इस मुद्दे की सूचना 18 जुलाई को पॉलिसीबाजार को दी गई थी।

पॉलिसीबाजार ने शेयर बाजारों को 24 जुलाई को बताया था कि उसे 19 जुलाई को कुछ खामियों का पता चला और कोई महत्वपूर्ण ग्राहक डेटा उजागर नहीं हुआ। इस बारे में संपर्क करने पर पॉलिसीबाजार के प्रवक्ता ने बुधवार को एक बार फिर 24 जुलाई को शेयर बाजारों को दी गई जानकारी का उल्लेख किया और कहा कि इन खामियों को ठीक कर लिया गया है और एक बाहरी सलाहकार ने इसकी पुष्टि की है।

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘बाहरी सलाहकारों के साथ घटना का गहन फॉरेंसिक ऑडिट शुरू किया गया है। इस घटना को मीडिया ने कवर किया था। हमारे पास नया बताने के लिए कुछ नहीं है।’’ ऑनलाइन ब्रोकर की मूल कंपनी पीबी फिनटेक शेयर बाजारों में सूचीबद्ध है। साइबरएक्स9 ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि पॉलिसीबाजार ने लाखों ग्राहकों की गोपनीय और संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी को उजागर किया, जिसमें आधार, पैन कार्ड और पासपोर्ट का विवरण शामिल है। इसने यह भी दावा किया कि पॉलिसीबाजार के सिस्टम में खामियों के चलते करीब 5.64 करोड़ लोगों का डेटा उजागर हुआ। 

First Published - August 10, 2022 | 8:05 PM IST

संबंधित पोस्ट