facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

छात्रों को लुभाने के लिए एडटेक स्‍टार्टअपों का हाइब्रिड पर जोर

Last Updated- December 11, 2022 | 3:00 PM IST

 भारत में एडटेक स्टार्टअप के मामले में महामारी की वजह से मिलने वाली सफलता धीरे-धीरे कम होती जा रही है। चूंकि ज्‍यादा से ज्‍यादा छात्र ऑफलाइन शिक्षा के पारंपरिक रूप की ओर लौट रहे हैं, इसलिए एडटेक फर्मों को उनके प्लेटफॉर्म का इस्‍तेमाल करने वाले छात्रों की संख्या में गिरावट नजर आई है।
बैजूस की हालिया वित्तीय जानकारी ने इस समस्‍या को और बढ़ा दिया है, जिसमें कंपनी की कमाई के मुकाबले ज्‍यादा नुकसान की सूचना दी गई है। इससे कुछ एडटेक कंपनियों को मिलने वाले अधिक मूल्यांकन पर सवाल खड़े हो गए हैं।
बैजूस का वित्त वर्ष 21 का घाटा 4,588 करोड़ रुपये था और इस वित्त वर्ष का राजस्व 2,428 करोड़ रुपये रहा।
शिक्षक-छात्र के अधिक जुड़ाव वाले ऑफलाइन के आकर्षण की वजह से ऐसे कई स्टार्टअपों ने मौजूदा ऑफलाइन संस्थानों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए ऑफलाइन केंद्र शुरू कर दिए हैं।
फिजिक्सवाला, बैजूस और अनअकैडमी जैसे प्लेटफॉर्म भी छात्रों को नई पेशकश दे रहे हैं।
फिजिक्सवाला, जिसने हाल ही में यूनिकॉर्न की सूची में जगह बनाई है, छात्रों को और ज्‍यादा व्यक्तिगत पेशकश की कोशिश कर रही है। फिजिक्सवाला के मुख्य रणनीति अधिकारी (सीएसओ) अभिषेक मिश्रा ने कहा कि हमने छात्रों के सवालों को हल करने में उनकी मदद के लिए पिछले साल अपना डाउट इंजन 1.0 पेश किया था।
इस संबंध में इसे व्‍यक्तिगत रूप से तैयार करने के अनुरोध पर हमने इस साल डाउट इंजन 2.0 पेश किया है, जो एक रीयल-टाइम समाधान प्रणाली है। हालांकि छात्र ऑनलाइन कक्षाएं कर हैं, लेकिन पृष्ठभूमि में शिक्षण सहायकों का एक समूह उन सवलों को हल करेगा, जिनका सामना छात्रों को कक्षा के दौरान करना पड़ सकता है।
फिजिक्‍सवाला ने अपने खजाना और सारथी कार्यक्रमों की भी शुरुआत की है। जहां एक ओर खजाना छात्रों को पिछले सभी व्याख्यानों का दस्‍ता प्रदान करता है, वहीं दूसरी ओर सारथी तीन व्यक्तिगत मार्गदर्शकों के जरिये हर सप्‍ताह में सातों दिन और 24 घंटे किसी भी समस्‍या के समाधान में सहायता प्रदान करता है।
अनअकैडमी ने दिल्ली और जयपुर में दो अनअकैडमी वर्ल्‍ड केंद्रों की शुरुआत की है, जहां छात्र इस स्टार्टअप की पेशकशों का अनुभव कर सकते हैं। 

First Published - September 25, 2022 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट