facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारत में Starlink सर्विस लाने की तैयारी में एलन मस्क!

Last Updated- December 11, 2022 | 1:50 PM IST

 भारत में एलन मस्क का स्पेस एक्स (SpaceX) अपनी इंटरनेट सेवाओं को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इसके लिए एलन मस्क भारत सरकार से परमिट मांगने की तैयारी कर रही है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क अपने स्टारलिंक ब्रांड के तहत भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं को लाने के लिए अनुमति मांग सकते हैं। स्टारलिंक, सैटेलाइट सेवाओं के लिए परमिशन मांगने वाली तीसरी कंपनी बन गई है। 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक स्पेसएक्स भारक में लैंडिंग अधिकार और बाजार पहुंच के लिए सरकार से वैधानिक मंजूरी भी मांगेगा, साथ भारत में स्थानीय गेटवे स्थापित करने के लिए दूरसंचार विभाग (DoT) से मंजूरी लेने की संभावना है।
 
रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि इस मामले में SpaceX और DoT ने अभी कोई प्रतिक्रिया नही दी है। 

वहीं साल 2022 की शुरुआत में, भारत सरकार ने स्टारलिंक को देश में काम करने के लिए लाइसेंस प्राप्त होने तक अपने सभी प्री-ऑर्ड्स को वापस लेने के लिए कहा था।
 
भारत के बड़े पैमाने पर काम करने के उद्देश्य के साथ SpaceX भारतीय अधिकारियों को ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशंस बाय सैटेलाइट (GMPCS) सेवाओं के लाइसेंस के लिए भी जल्द ही आवेदन कर सकता है। इस बारे में रिपोर्ट में ज्यादा जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन स्पेस एक्स के अनुमति मांगने के बारे में जरूर कहा गया है। इस परमिशन के लिए देश में भारती समूह समर्थित वनवेब और रिलायंस जियो की उपग्रह इकाई पहले ही आवेदन कर चुकी है।
इनपुट- रायटर्स

 

First Published - October 12, 2022 | 9:37 AM IST

संबंधित पोस्ट