facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

इमामी ने तेज किया मार्केटिंग अभियान

Last Updated- December 07, 2022 | 6:04 PM IST

इमामी समूह ने नए और मौजूदा ब्रांडों की मार्केटिंग पर तकरीबन 150 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। इमामी इस साल बेबी केयर यानी शिशुओं के लिए उत्पादों के बाजार में दस्तक देगी।


कंपनी ने अपनी आयुर्वेदिक ओवर द काउंटर उत्पाद रेंज को पूरे देश में पेश करने की योजना बनाई है। इमामी के निदेशक आदित्य अग्रवाल ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हम नए उत्पादों के लिए अपने वितरण नेटवर्क को समृद्ध बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल 4 लाख आउटलेटों तक हमारी सीधी पहुंच है और इस साल हम 6 लाख आउटलेटों तक अपनी मौजूदगी कायम करना चाहते हैं।’

कंपनी की कुल वितरण पहुंच 30 लाख आउटलेटों तक है।  इमामी ने अपनी बिक्री और वितरण प्रणाली के आकलन के लिए कंसल्टेंसी फर्म अर्न्स्ट ऐंड यंग के साथ एक करार किया है। कंपनी को नए उत्पादों के लॉन्च और मौजूदा ब्रांडों के जरिये इस साल बिक्री में 20 फीसदी से भी अधिक का इजाफा होने की संभावना है।

कंपनी के 25 ब्रांडों में बोरोप्लस, फेयर ऐंड हैंडसम, नवरत्न ऑयल, सोना चांदी च्यवनप्राश और मेंथोप्लस प्रमुख ब्रांड हैं। बोरोप्लस, फेयर ऐंड हैंडसम और नवरत्न ऑयल की बाजार भागीदारी तकरीबन 60 फीसदी है। वैसे ‘सोना चांदी’ बाजार भागीदारी के मामले में प्रतिस्पर्धी डाबर च्यवनप्राश से थोड़ा पीछे है।

First Published - August 21, 2008 | 11:49 PM IST

संबंधित पोस्ट