Open AI New CEO: OpenAI ने सैम ऑल्टमैन की जगह अब नया CEO नियुक्त कर दिया है। OpenAI ने CEO का पदभार एमेट शियर (Emmet Shear) को सौंपा है। एमेट शियर Twitch में पहले काम कर चुके हैं। Twitch एक गेमिंग, एंटरटेनमेंट से स्पोर्ट्स जैसे कॉन्टेन्ट का लाइव स्ट्रीमिंग करने वाला प्लैटफॉर्म है। एमेट शियर ने इसी साल Amazon.com की स्ट्रीमिंग साइट Twitch के CEO पद से इस्तीफा दिया था।
हालांकि नए सीईओ की नियुक्ति के पहले इस बाद की उम्मीद जताई जा रही थी की Open AI सैम ऑल्टमैन को ही फिर से CEO का पदभार दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि निवेशकों की ओर से मैनेजमेंट के साथ एक कॉन्फ्रेंस कॉल में भी सैम को दोबारा नियुक्त करने की मांग की गई थी।
बता दें, 17 नवंबर 2023 को सैम आल्टमैन को OpenAI बोर्ड ने CEO पद से हटा दिया था। ऑल्टमैन को हटाने को लेकर कंपनी ने कहा था कि वह कंपनी के बोर्ड के साथ सुचारू रूप से कम्युनिकेट नहीं कर रहे थे। और कंपनी ने कहा कि इसी कारण से बोर्ड को अपने काम में समस्या आ रही थी, जिसके बाद उन्हें पद से हचाने का फैसला लिया गया था।
कंपनी के इस फैसले के बाद सैम ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए OpenAI की टीम से अपने जुड़ाव को लेकर एक पोस्ट किया था,
i love the openai team so much
— Sam Altman (@sama) November 19, 2023
जिसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे कि OpenAI में सैम ऑल्टमैन की फिर से वापसी हो सकती है। लेकिन फिलहाल Open AI ने नए CEO की नियुक्ति करके इन कयासों पर विराम लगा दिया है।