facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

गोएयर के दो विमानों के इंजन में खराबी

Last Updated- December 11, 2022 | 5:27 PM IST

प्रमुख विमानन कंपनी गोएयर के मुंबई से लेह जाने वाले एक विमान के दूसरे इंजन में खराबी के बाद उसे आज दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया। विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने यह जानकारी दी। श्रीनगर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले गोएयर के एक अन्य विमान को भी इसी तरह की समस्या के कारण वापस श्रीनगर लौटना पड़ा।डीजीसीए ने कहा, ‘आज गोयर ए320 विमान वीटी-डब्ल्यूजीए उड़ान जी8-386 (मुंबई-लेह) को दूसरे इंजन ईआईयू (इंजन इंटरफेस यूनिट) में खराबी के कारण दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया। एक अन्य उड़ान गोएयर ए320 विमान वीटी-डब्ल्यूजेजी उड़ान जी8-6202 (श्रीनगर-दिल्ली) को दूसरे इंजन ईजीटी ओवरलिमिट के कारण वापस श्रीनगर लौटना पड़ा।’
डीजीसीए ने कहा है, ‘हम जांच कर रहे हैं और दोनों विमानों को जमीन पर उतार लिया गया है। इन विमानों को डीजीसीए से मंजूरी मिलने के बाद ही परिचालन में लाया जाएगा।’ इससे पहले सोमवार को विमानन नियामक ने इंजन में समस्या की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर विमानन कंपनियों को चेताया था। विमानन नियामक ने एक बयान में कहा कि बार-बार खराबी की रिपोर्ट के बाद डीजीसीए ने कई बार मौके पर जांच के बाद सलाह दी है कि बेस और ट्रांजिट स्टेशनों पर सभी विमानों को उनकी कंपनी द्वारा उपयुक्त लाइसेंस प्राप्त कर्मचारियों द्वारा अनुमोदन के बाद ही रवाना किया जाना चाहिए।

First Published - July 20, 2022 | 1:12 AM IST

संबंधित पोस्ट