facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

इंजीनियरों की नहीं जाएगी नौकरी

Last Updated- December 11, 2022 | 3:06 PM IST

वाहन सेवा देने वाली दिग्गज कंपनी ओला समूह और ओला इलेक्ट्रिक ने अस्थायी तौर पर लगभग 200 इंजीनियरिंग की नौकरियों में कटौती करने का फैसला फिलहाल टाल दिया है। सूत्रों ने बताया कि ओला ने यह कदम अपने इंजीनियरिंग क्षेत्र में पुनर्गठन करने के उद्देश्य से उठाया था।  
हालांकि सॉफ्टबैंक समर्थित कंपनी लगातार पुनर्गठन का काम करती रहेगी ताकि इसके परिचालन को केंद्रीकृत करने, अतिरिकत्त खर्च को कम करने, और आवश्यक भूमिकाओं और कार्यों को मजबूत करने वाली एक मजबूत संचालन व्यवस्था तैयार की जा सके।
सूत्रों ने यह जानकारी दी कि कर्मचारियों को नौकरी से हटाने के कंपनी के निर्णय के बाद ओला स्टॉफ में तनाव और चिंता पैदा हो गई थी, जिसके बाद ओला के अधिकारियों ने आपसी चर्चा की और यह निर्णय लिया कि जिस तरह से वे कर्मचारियों की उत्पादकता और दक्षता मूल्यांकन का प्रबंधन कर रहे थे वह शायद उतना प्रभावी नहीं थी, और इसलिए इस प्रक्रिया के प्रबंधन का एक बेहतर तरीका खोजने की जरूरत है। 
एक कर्मचारी ने बताया कि ओला ने कर्मचारियों के काम को लेकर एक मूल्यांकन किया था और इसके बाद कंपनी में काम कर रहे कुल 2,000 इंजीनीयर में से 10 फीसदी यानी 200 इंजीनियरों को नौकरी से हटाने का निर्णय किया था। मगर, गुरुवार को हुई अधिकारियों की एक बैठक में 200 इंजीनियरों को हटाने के कंपनी के फैसले को रोक लगाते हुए यह निर्णय लिया गया कि कंपनी इस पर फिर से मूल्यांकन करेगी।  
ओला द्वारा इंजीनियरों को नौकरी से हटाने के निर्णय की जानकारी सबसे पहले डेक्कन हेराल्ड ने दी थी।  हालांकि इस समय छंटनी नहीं हो रही है, ओला ने उत्पादकता और दक्षता मूल्यांकन के पुनर्मूल्यांकन के आधार पर बाद के समय में छंटनी होने की संभावना से इंकार नहीं किया है।

First Published - September 23, 2022 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट