facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एस्सार समूह करेगा 4 अरब डॉलर का निवेश

Last Updated- December 11, 2022 | 3:20 PM IST

 एस्सार समूह अगले तीन साल में सऊदी अरब में चार अरब डॉलर के निवेश से एक एकीकृत फ्लैट स्टीलवर्क्स संयंत्र लगाने जा रहा है। एस्सार समूह में कॉरपोरेट योजना के महाप्रबंधक अमर कपाड़िया ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस साल के अंत तक इस संयंत्र की आधारशिला रखे जाने की संभावना है और 2025 के अंत तक इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। सालाना 40 लाख टन उत्पादन की क्षमता रखने वाले इस संयंत्र को सऊदी अरब के पूर्वी तट पर स्थित रास अल-खैर औद्योगिक शहर में स्थापित किया जाएगा। इस पर करीब चार अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा।

नए संयंत्र में दो लौह संयंत्र भी होंगे जिनकी सालाना क्षमता 25-25 लाख टन होगी। एस्सार ग्रुप ने इस संयंत्र की स्थापना के संबंध में सऊदी अरब के राष्ट्रीय औद्योगिक विकास केंद्र (एनआईडीसी) के साथ अक्टूबर, 2021 में समझौता ज्ञापन किया था। इसके अलावा दिसंबर, 2021 में भूमि आवंटन के लिए रॉयल कमीशन फॉर जुबैल ऐंड यान्बू (आरसीजेवाई) के साथ समझौता हुआ था। कपाडिया ने कहा, ‘हमने सऊदी इंड​स्ट्रियल डेवलपमेंट फंड (एसआईडीएफ) के ​समक्ष औपचारिक तौर पर आवेदन किया था, और वह हमारी परियोजना का आकलन कर रहा है।

First Published - September 20, 2022 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट