facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बदलाव पर जोर दे रही एवरेडी

Last Updated- December 11, 2022 | 5:55 PM IST

ड्राई सेल बैटरी बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी एवरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया बदलाव के दौर से गुजर रही है। फिलहाल कंपनी को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए एक रूपरेखा तैयार की जा रही है
जो वृद्धि और लाभप्रदता के अलावा कंपनी प्रशासन के उच्च मानदंडों पर केंद्रित है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक शुभमय साहा ने वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी अब नई ऊंचाइयों की ओर यात्रा पर निकल चुकी है और वह बदलाव के दौर से गुजर रही है।  साहा ने बाद में शेयरधारक के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जाहिर तौर पर कंपनी राजस्व पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
साहा ने कहा, ‘कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान वास्तव में कोई वृद्धि नहीं दर्ज की है।’ उन्होंने यह भी कहा कि आगे की रूपरेखा में लगातार मुनाफा हासिल करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है और अच्छे कंपनी प्रशासन पर अमल करना कंपनी का मंत्र है। उन्होंने कहा, ‘हमारा मानना है कि इन सभी के संयोजन से कंपनी एक नई ऊंचाई पर पहुंच जाएगी।’ कंपनी ने अपनी हरेक कारोबारी श्रेणी के लिए सुधार योजनाएं तैयार की हैं। अलग-अलग कारोबारी टीम उन योजनाओं पर काम कर रही हैं।  एवरेडी की तीन प्रमुख कारोबारी श्रेणियों में बैटरी, फ्लैश लाइट और लाइटिंग शामिल हैं।
पिछले वित्त वर्ष की दूसरी छमाही के दौरान बैटरी कारोबार की लागत में अप्रत्याशित तौर पर वृद्धि दर्ज की गई थी, खासकर चौथी तिमाही के दौरान। साहा ने कहा, ‘हम करीब 12 से 15 फीसदी बढ़ी हुई लागत का बोझ बाजार के कंधों पर डालने के लिए उपाय कर रहे हैं।’
इस साल के आरंभ में एवरेडी ने सलाहकार फर्म बेन ऐंड कंपनी के साथ करार किया था।  फर्म को परिचालन क्षेत्रों में सुधार के लिए सलाह एवं सहायता प्रदान करने के लिए नियुक्त किया गया था। फर्म उस रणनीति पर भी जानकारी देगी जिस पर कंपनी अगले 2 से 3 वर्षों में अमल करेगी।

First Published - June 30, 2022 | 1:33 AM IST

संबंधित पोस्ट