facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एबीजी: वेलस्पन की बड़ी बोली से उम्मीद

Last Updated- December 11, 2022 | 3:06 PM IST

संबंधित पक्ष भले ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा संकटग्रस्त कर्जदार एबीजी शिपयार्ड की जब्त परिसंपत्तियों के संबंध में स्पष्टता चाहते हों, लेकिन वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड की 659 करोड़ रुपये की विजयी बोली ने ऋणशोधन अक्षमता और दिवालिया संहिता (आईबीसी) के तहत परिसमापन प्रक्रिया की उम्मीद जगा दी है।
राष्ट्रीय कंपनी विधि पंचाट (एनसीएलटी) के अहमदाबाद पीठ और कानून क्षेत्र के सूत्रों के मुताबिक वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड की विजयी बोली परिसमापन के तहत परिसंपत्तियों में सबसे बड़ी बोली में से एक है।
एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि हालांकि ईडी द्वारा एबीजी शिपयार्ड की परिसंपत्तियों की जब्ती के संबंध में स्पष्टता मांगी जा रही है, लेकिन यह विजयी बोली परिसमापन प्रक्रिया के तहत भी लेनदारों के लिए अच्छा संकेत है, क्योंकि यह सबसे बड़ी बोली में से एक है। गुजरात सरकार के अधिकारियों के अनुसार यह घटनाक्रम राज्य के बंदरगाहों और जहाज निर्माण क्षेत्र के लिए भी अच्छा संकेत है। 

First Published - September 23, 2022 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट