facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जॉनसन्स बेबी को बड़ा झटका, FDA ने कैंसिल किया मैन्यूफैक्चरिंग लाइसेंस

Last Updated- December 11, 2022 | 3:30 PM IST

 दुनियाभर में ‘बेबी प्रोडक्ट्स’ बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी जॉनसन्स बेबी को एक बड़ा झटका लगा है। कंपनी के बेबी पाउडर की जांच में पाया गया है कि शिशुओं की त्वचा की सुरक्षा को लेकर जो क्राइटीरिया थे, उन पर कंपनी खरा नहीं उतर पाई है। जिसके कारण महाराष्ट्र FDA (फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन) ने शुक्रवार को मुंबई में जॉनसन्स बेबी पाउडर के मैन्यूफैक्चरिंग लाइसेंस को रद्द कर दिया है।
बता दें कि FDA ने महाराष्ट्र के पुणे और नासिक से जॉनसन्स बेबी पाउडर के सैंपल लिए थे, जिसकी जांच मुंबई में हुई थी। 
 
रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र एफडीए ने एक प्रेस नोट जारी कर सूचित किया है कि जॉनसन एंड जॉनसन महाराष्ट्र में टैल्क-आधारित बेबी पाउडर का निर्माण या बिक्री नहीं कर पाएगा। 
 
जांच में पाया गया है कि बेबी पाउडर का पीएच मान अनिवार्य सीमा से ऊपर है जिसकी वजह से कंपनी का मैन्यूफैक्चरिंग लाइसेंस कैंसिल कर दिया है।
 
बता दें कि अमेरिका की फार्मा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन भारत में काफी प्रचलित है और काफी पुराने समय से अपने बेबी प्रोडक्ट्स देश में बेच रही है।
 
अमेरिका और कनाडा में भी बैन है जॉनसन एंड जॉनसन का बेबी पाउडर
 
आपको बता दें कि अमेरिका और कनाडा में जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर पर पहले ही बैन लगा दिया गया था। अमेरिका में कंपनी के बेबी पाउडर के खिलाफ 40 हजार से भी ज्यादा मामले दर्ज हैं।

First Published - September 17, 2022 | 8:57 AM IST

संबंधित पोस्ट