facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

लागत के दबाव से चूक दर बढ़ने की आशंका

Last Updated- December 11, 2022 | 5:47 PM IST

क्रिसिल रेटिंग्स के मुताबिक इनपुट लागत में उतार चढ़ाव की वजह से लागत पर दबाव बन रहा है, साथ ही महामारी के वक्त उठाए गए राहत के कदम वापस लिए जा रहे हैं, जिसकी वजह से चूक की दर बढ़ सकती है। एजेंसी का कहना है कि सब-इन्वेस्टमेंट ग्रेड कैटेगरी की फर्मों यानी ऐसी इकाइयां, जिनकी रेटिंग बीबी  और इससे नीचे है, उनकी चूक बढ़ने की संभावना अधिक है।
इस श्रेणी में ज्यादातर एमएसएमई शामिल हैं, जिनका कारोबार 250 करोड़ रुपये या इससे कम है।
सालाना चूक की दर वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 5.24 प्रतिशत हो गई है, जो वित्त वर्ष 2021 में 3.90 प्रतिशत और 2011-2020 वित्त वर्षों के बीच औसतन 6.1 प्रतिशत रही है।  पिछले वित्त वर्ष में चूक करने वाली इकाइयों में 90 प्रतिशत एमएसएमई थीं।
बीबीबी श्रेणी और उसके ऊपर के निवेश ग्रेड की इकाइयों में चूक की दर कम रही है और यह वित्त वर्ष 2011 और 2020 के बीच औसतन 0.5 प्रतिशत रही है। क्रिसिल ने कहा कि यह पिछले वित्त वर्ष 2022 में एक दशक के निचले स्तर 0.03 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो वित्त वर्ष  2021 में पहले ही 0.17 प्रतिशत के निचले स्तर पर रही है। क्रिसिल रेटिंग्स के सीनियर डायरेक्टर सोमशेखर वेमुरी ने कहा कि हाल की चूक की दर के ट्रेंड से के आकार की रिकवरी का पता चलता है। बढ़े व मझोले आकार के कॉर्पोरेट्स में रिकवरी तेज रही है, जबकि एमएसएमई पर महामारी का असमान असर रहा है।

First Published - July 5, 2022 | 11:53 PM IST

संबंधित पोस्ट