facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

फिच ने घटाई जुबिलेंट फार्मा की रेटिंग

Last Updated- December 11, 2022 | 5:21 PM IST

फिच रेटिंग ने जुबिलेंट फार्मा  की लंबी अवधि की व्यवहार्यता  रेटिंग (आईडीआर) ‘बीबी’ से घटाकर ‘बीबीमाइनस’ कर दी है । कैपिटल एक्सपेंडीचर यानी पूंजीगत व्यय में बढोतरी के मद्देनजर मुनाफे में कमी आने की आशंका को रेटिंग एजेंसी ने इसकी वजह बताया है। परिणामस्वरूप कंपनी की वित्तीय स्थिति पहले के अनुमानों से ज्यादा खराब हो सकती है।
 रेटिंग एजेंसी ने कंपनी के  6.5 प्रतिशत कूपन  रेट के साथ 2024 में देय 200 अरब डॉलर के  सीनियर अनसिक्योर्ड नोट्स (लोन) सहित सीनियर अनसिक्योर्ड रेटिंग को भी ‘बीबी’  से घटाकर ‘बीबीमाइनस’ कर दिया है।
रेटिंग एजेंसी ने एक बयान में कहा कि व्यावसायिक  वजहों से कंपनी की रेटिंग को डाउनग्रेड किया गया है।  एजेंसी अब आगे कंपनी को लेकर न कोई रेटिंग जारी करेगी और न कंपनी पर विश्लेषणात्मक टिप्पणी करेगी।
फिच ने कहा कि डाउनग्रेड कंपनी द्वारा कनाडा में अपने स्टेराइल (कीटाणुओं से मुक्त) उत्पाद निर्माण व्यवसाय से संबंधित अनुबंध के विस्तार की घोषणा के बाद हुआ है। इसमें अगर अमेरिका में पहले की गई घोषणा को भी शामिल कर दें, तो कंपनी की  कुल क्षमता  बढ़कर 270 मिलियन डॉलर के करीब  तक पहुंच जाती है। 
हालांकि यह लंबी अवधि में कंपनी की क्षमता को बढाएगा लेकिन पूंजीगत व्यय में बढोतरी मुनाफे पर असर डालेगी और कंपनी की वित्तीय स्थिति  खराब कर सकती है।

First Published - July 24, 2022 | 3:16 PM IST

संबंधित पोस्ट