दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) Metaverse की दुनिया में कदम रखने की तैयारी में है। कंपनी ने दिवाली पर ग्राहकों के शॉपिंग अनुभव को एक नया अंदाज देने के लिए Flipverse नाम से एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। Flipverse में ग्राहक कुछ चुनिंदा ब्रांडों के साथ इंटैरेक्ट करके 3D स्टाइल में शॉपिंग कर सकते हैं।
Flipverse क्या है ?
फ्लिपकार्ट द्वारा बनाया गया फ्लिपवर्स, Metaverse तकनीक पर आधारित एक डेडिकेटेड वर्चुअल शॉपिंग एक्सपीरियंस देने वाला प्रोगाम है। इसमें ग्राहक अपना अवतार बना सकते हैं और कुछ ऐसे चुनिंदा ब्रांडों के साथ इंटैरेक्ट कर सकते हैं, जो ‘फ्लिपवर्स’ का हिस्सा हैं।
कहां मिलेगा Flipverse
Flipverse फ्लिपकार्ट के एंड्रॉयड ऐप के फायरड्रॉप सेक्शन पर उपलब्ध है। आपको बता दें कि Flipverse एक पायलट प्रोजेक्ट है। यह 23 अक्टूबर तक लाइव रहेगा। यूजर्स फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल में इसका अनुभव ले सकते है। फिलहाल यह android ऐप पर उपलब्ध हो चुका है।लेकन iOS यूजर्स को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
फ्लिपकार्ट ने 15 से अधिक ब्रांडों के साथ मिलाया हाथ
फ्लिपकार्ट ने Flipverse के लिए करीब 15 से अधिक ब्रांडों के साथ हाथ मिलाया हैं। इसके पहले संस्करण में Puma, नॉयज़, नीविया, लेवी, टोक्योल, टॉकीज़, कैम्पटस, वीआईपी, बटरफ्लाइ इंडिया जैसे कई ब्रैंड्स के उत्पाद के साथ यूजर्स 3D स्टाइल में इंटैरेक्ट कर शॉपिंग कर सकते है।