facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

फ्लिपकार्ट-एमेजॉन से होगी स्पर्धा

Last Updated- December 11, 2022 | 4:06 PM IST

 व्हाट्सऐप द्वारा रिलायंस के जियो प्लेटफॉर्म्स के साथ मिलकर खास ऑनलाइन शॉपिंग अनुभव की पेशकश से इन कंपनियों को एमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों से मुकाबला करने में मदद मिलेगी। 
विश्लेषकों का कहना है कि यह भागीदारी जियोमार्ट को भारत में 48.7 करोड़ व्हाट्सऐप 
उपयोगकर्ताओं तक पहुंच बनाने का अवसर प्रदान करेगी। उनका कहना है कि देश में कुल सालाना सक्रिय ई-कॉमर्स उपयोगकर्ता फिलहाल सिर्फ 20 करोड़ हैं।
परामर्श मुहैया कराने वाली फर्म रेडसीर में पार्टनर रोहन अग्रवाल ने कहा, ‘व्हाट्सऐप ज्यादातर भारतीयों के लिए प्रमुख मैसेजिंग ऐप है और इस भागीदारी के जरिये वे जियोमार्ट तक पहुंच बना पाएंगे।  इसके अलावा, इससे उन उपयोगकर्ताओं तक ई-कॉमर्स क्षेत्र को पहुंचाने में मदद मिलेगी जो ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्मों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।’
वै​श्विक तौर पर सबसे पहले इस तरह के प्रयासों के तहत, व्हाट्सऐप पर जियोमार्ट की पेशकश से भारत में उपयोगकर्ता नए खरीदारी अनुभव में सक्षम होंगे। वे जियोमार्ट के संपूर्ण ग्रॉसरी कैटलॉग के जरिये आसानी से अपने पसंदीदा उत्पाद चयन करने के बाद खरीदारी कर सकेंगे। वे व्हाट्सऐप चैट से हटे बगैर इन उत्पादों को कार्ट में शामिल करने और भुगतान करने में सफल रहेंगे।
मेटा के संस्थापक एवं मुख्य कार्या​धिकारी मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि जियोमार्ट के साथ भागीदारी लोगों को महज एक चैट के जरिये किराना खरीदने में सक्षम बनाएगी। अग्रवाल ने कहा कि ऑनलाइन किराने के ज्यादातर व्यवसाय बड़े शहों से हैं और यह भागीदारी छोटे शहरों और कस्बों के लिए भी अवसर साबित होगी।
थर्ड आईसाइट के मुख्य कार्या​​धिकारी देवांशु दत्ता ने कहा कि इस भागीदारी का ई-कॉमर्स उद्योग पर व्यापक असर होगा।
दत्ता ने कहा, ‘रिलायंस देश में सबसे बड़ी रिटेलर है। वह न सिर्फ बड़े शहरों में अवसर तलाशना चाहेगी ब​ल्कि छोटे शहरों और कस्बों पर भी ध्यान देना चाहेगी। व्हाट्सऐप पर ग्राहक आसानी से किराना की खरीदारी कर सकते हैं और यह बार बार की जाने वाली खरीदारी से संबं​​धित है, इसलिए यह पेशकश बेहद फायदेमंद है।’
हालांकि दत्ता ने कहा कि दोनों कंपनियों के लिए सफलता के लिए ऐसी आपूर्ति प्रक्रिया तैयार करना जरूरी है जो आसान, तेज और किफायती हो। उन्होंने कहा, ‘यह एक लंबा रास्ता है, जिसे अभी पार करना बाकी है।’

First Published - August 31, 2022 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट