facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारतीय कंपनियों का विदेशी कर्ज अगस्त में 4.6 प्रतिशत बढ़कर 2.98 अरब डॉलर पर

Last Updated- December 11, 2022 | 2:06 PM IST

भारतीय कॉरपोरेट जगत का विदेशी वाणिज्यिक कर्ज (FCB) इस साल अगस्त में लगभग 4.6 प्रतिशत बढ़कर 2.98 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। 

अगस्त 2021 में भारतीय कंपनियों की विदेशी वाणिज्यिक उधारी 2.85 अरब डॉलर थी। इस साल अगस्त में जुटाए गए कुल कर्ज में से 2.47 अरब डॉलर विदेशी स्रोतों से स्वत: मंजूर मार्ग से जुटाए गए। जबकि 50.27 करोड़ डॉलर से अधिक राशि की रुपये वाले बॉन्ड (RDB) या मसाला बॉन्ड जारी कर जुटाई गई। 

कर्ज जुटाने वाली कंपनियों में HDFC लिमिटेड 1.1 अरब डॉलर, एफएस इंडिया सोलर वेंचर्स ने नई परियोजना के लिए 50 करोड़ डॉलर, फुलरटोन इंडिया क्रेडिट कंपनी लिमिटेड ने 35 करोड़ डॉलर का और टोयोटा फाइनेंशियल सर्विसेज ने पांच करोड़ डॉलर का ऋण जुटाया।

कर्ज जुटाने वाली अन्य कंपनियां हैं, IFL Finance (5 करोड़ डॉलर), टाटा सिया एयरलाइंस (3.6 करोड़ डॉलर), फ्लेंडर ड्राइव्ज (3.13 करोड़ डॉलर) और हुंदै ट्रांसिस इंडिया (2.33 करोड़ डॉलर)।

First Published - October 5, 2022 | 5:10 PM IST

संबंधित पोस्ट