facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सीरम इंस्टीट्यूट से CEO अदार पूनावाला का नाम लेकर 1 करोड़ की ठगी

Last Updated- December 11, 2022 | 3:43 PM IST

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया  (CII) से एक करोड़ से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। कंपनी ने इसको लेकर पुणे में मामला दर्ज करवाया है। पुणे पुलिस ने बताया कि जालसाजों ने CII के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला के नाम से संदेश भेजकर रुपए हस्तांतरित करने की मांग कर इस संस्थान से एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की है। पुलिस के अनुसार ये घटना बुधवार और गुरुवार के बीच हुई।

अदार पूनावाला के नाम का मैसेज

जालसाजों ने खुद को मैसेज कर अदार पूनावाला बताया था। CII के एक अधिकारी सतीश देशपांडे के अनुसार एक व्यक्ति से व्हाट्सएप मैसेज प्राप्त हुआ, जिसने खुद को अदार पूनावाला के रूप में बताया। शिकायत में बताया गया कि देशपांडे से कुछ बैंक खातों में तुरंत पैसे ट्रांसफर करने को कहा।

अदार पूनावाला समझ पैसा ट्रांसफर किया 

कंपनी के अधिकारी के अनुसार उन्हें लगा कि यह मैसेज सीईओ का है इसलिए उन्होंने 1,01,01,554 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला था कि पूनावाला ने कभी भी ऐसा कोई व्हाट्सऐप मैसेज ही नहीं भेजा था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

First Published - September 10, 2022 | 8:31 PM IST

संबंधित पोस्ट