facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

फंडों के निवेश वाली कंपनियां घटीं

Last Updated- December 11, 2022 | 5:31 PM IST

म्युचुअल फंडों ने जून में अपना दांव कुछ ही कंपनियों में लगाया जब इससे पिछले महीने उनका निवेश बास्केट बढ़कर सबसे बड़ा हो गया था। जून के आखिर में उन्होंने कुल 838 कंपनियों में निवेश किया, जो मई में निवेशित 846 कंपनियों के मुकाबले आठ कम है। यह जानकारी प्राइमएमएफडेटाबेस डॉट कॉम से मिली। मई का 846 कंपनियों का आंकड़ा कम से कम छह साल का उच्चस्तर है, यानी यह जून 2016 में देखा गया था।
इक्विटी म्युचुअल फंड अपने क्लाइंटों से रकम इकट्ठा कर उनके बदले शेयर बाजार में निवेश करते हैं। ऐसी योजनाओं के जरिए वे  12.9 लाख करोड़ रुपये का प्रबंधन करते हैं। यह जानकारी उद्योग निकाय एम्फी के आंकड़ों से मिली। उद्योग कुल मिलाकर 37 लाख करोड़ रुपये का प्रबंधन करता है, जिसमें डेट इन्वेस्टमेंट व हाइब्रिड योजनाएं आदि शामिल हैं।
एमएफ जिन कंपनियों‍ में निवेश करता है, उसकी संख्या भले ही घटी हो लेकिन शेयर बाजार में उसकी कुल होल्डिंग बढ़ती रही है। जून में म्युचुअल फंडों का स्वामित्व 7.79 फीसदी था, जो इससे पिछले महीने 7.45 फीसदी रहा था। इससे संकेत मिलता है कि उद्योग ने ज्यादा रकम लगाई है (जबकि उसकी तरफ से निवेशित कंपनियों की संख्या घटी है), जो कुछ फर्मों में उनकी होल्डिंग बढ़ा रहा है। शुद्ध‍ रूप से इक्विटी फंडों में शुद्ध‍ निवेश जून में 15,497.76 करोड़ रुपये रहा और यह जानकारी एम्फी के आंकड़ों से मिली।​
बाजार की चाल बताने वाला एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स जून में 4.6  फीसदी के नुकसान के साथ 53,018.94 पर बंद हुआ।
वैश्विक स्तर पर नकदी पर सख्ती के कारण बाजारों में गिरावट आ  रही है। वैश्विक केंद्रीय बैंकों ने वैश्विक वित्तीय व्यवस्था में उपलब्ध नकदी में कमी की है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक 2022-23 में 1.14 लाख करोड़ रुपये के शुद्ध‍ बिकवाल रहे हैं। यह इससे पिछले साल हुई रिकॉर्ड 1.4 लाख करोड़ रुपये की निवेश निकासी के अतिरिक्त है।
क्वांटम म्युचुअल फंड के फंड मैनेजर (इक्विटी) एस गुप्ता ने  कहा कि पहले दौर की बिकवाली मोटे तौर पर ज्यादा लिक्विड फर्मों में  होती है। ऐसे शेयरों खरीदार व विक्रेता काफी होते हैं और लेनदेन आसानी से हो जाता है। अगले चरण में अक्सर कम लिक्विड  शेयरों की बिकवाली शामिल होती है। ऐसे लेनदेन में कीमत में  काफी कटौती शामिल होती है क्योंकि इसके लिवाल कम होते हैं और ज्यादा शेयर खरीदार को तलाशना मुश्किल होता है।  गुप्ता ने  कहा, यह जोखिम है, जो आने वाले समय में सामने आ सकता है, जिसका प्रबंधन फंड मैनेजरों को करने की दरकार है। उन्होंने कहा, हम ज्यादा लिक्विड शेयरों को तरजीह देते हैं।
नकदी कम हो रही है। जून में एनएसई में रोजाना औसतन 44,608 करोड़ रुपये के शेयरों का कारोबार हुआ। यह मई के 57,677  करोड़ रुपये और पिछले साल जून  के 70,668 करोड़ रुपये के मुकाबले कम है।
आय में बढ़ोतरी के बावजूद बिकवाली हुई है।  जेफरीज के विश्लेषकों महेश नंदूरकर और अभिनव सिन्हा ने एक रिपोर्ट में कहा है, भारतीय कंपनियां आय में सालाना आधार पर 30 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज कर सकती  हैं, जिसमें  जिंस  दिग्गज, तेल व  धातु  शामिल नहीं हैं। ये बातें 11 जुलाई  की इक्विटी स्ट्रैटिजी रिपोर्ट में कही गई है।

First Published - July 16, 2022 | 12:19 AM IST

संबंधित पोस्ट