facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अदाणी

Last Updated- December 11, 2022 | 4:10 PM IST

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। गौतम अदाणी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने फ्रांस के दिग्गज कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्ट को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अब टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस ही उनसे आगे रह गए हैं। मस्क 251 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले और बेजोस 152 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

अदाणी एशिया के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने ये मुकाम हासिल किया है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अदाणी की नेटवर्थ 137.4 अरब डॉलर पहुंच गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 60.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वह फरवरी में मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे बड़े अमीर व्यक्ति बने थे। 

अदाणी ग्रुप के कुछ शेयरों में 2020 के बाद 1000 फीसदी तक तेजी देखी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि अदाणी की तेजी से बढ़ती नेटवर्थ के पीछे ये भी एक बड़ी वजह है।

मुकेश अंबानी एक बार दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंचे थे। लेकिन अदाणी उनसे एक कदम आगे निकल गए हैं। मुकेश अंबानी 91.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में मात्र 1.96 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

First Published - August 30, 2022 | 8:42 AM IST

संबंधित पोस्ट