facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जनरल एटॉमिक्स ने भारतीय कंपनी ‘114AI’ के साथ की साझेदारी

Last Updated- December 11, 2022 | 2:40 PM IST

जनरल एटॉमिक्स एयरोनॉटिकल सिस्टम्स (जीए-एएसआई) ने भारत की कृत्रिम मेधा (AI) क्षेत्र की कंपनी ‘114एआई’ के साथ साझेदारी की घोषणा की है। ‘114एआई’, नवंबर 2021 में अमेरिका-ब्रिटेन संयुक्त अंतरिक्ष अनुबंध जीतने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी के रूप में चर्चित रही थी।
 यह घोषणा बुधवार को अमेरिकी सेना को रक्षा उत्पादों की आपूर्ति करने वाली जनरल एटॉमिक्स की सहयोगी जीए-एएसआई ने की। इसके एक दिन पहले उसने भारतीय स्टार्टअप ‘3र्डिटेक’ के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की थी। 

जनरल एटॉमिक्स ग्लोबल कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विवेक लाल ने कहा, ‘114एआई के साथ साझेदारी की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है।’ 
 कृत्रिम मेधा अमेरिका और भारत के बीच सहयोग का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। अमेरिकी कंपनी ने एक बयान में कहा कि 114एआई टीम ने जिन क्षमताओं का प्रदर्शन किया है उन्हें वह सैन्य परिचालकों के लिए बेहद मूल्यवान मानती है। लाल ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि इस साझेदारी से कई ऐसे उत्पाद सामने आएंगे जो विश्व में अग्रणी होंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ रणनीति के लिए हमारी प्रतिबद्ध है। आगे जाकर हम भारतीय कंपनियों के साथ सहयोग और बढ़ाने की उम्मीद कर रहे हैं।’

First Published - September 29, 2022 | 2:31 PM IST

संबंधित पोस्ट