facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जीएम भारत में बढ़ाएगी क्षमता

Last Updated- December 07, 2022 | 7:43 PM IST

ऑटो क्षेत्र से जुड़ी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी जनरल मोटर्स (जीएम) की योजना देश में अपनी फैक्टरियों की क्षमता को बढ़ाकर 3 लाख कारें प्रति वर्ष करने की है।


कंपनी के इस कदम के पीछे दुनिया के दूसरे सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश भारत में लोगों की खर्च योग्य आय बढ़ रही है, जिससे वाहनों की मांग में भी तेजी होगी। पुणे के पास तालेगांव में कंपनी एक ओर संयंत्र लगाने जा रही है।

वहीं मौजूद कंपनी की भारतीय इकाई के अध्यक्ष कार्ल स्लिम का कहना है, कंपनी फिलहाल देश में 1,40,000 वाहनों का उत्पादन करती है। उन्होंने इस विस्तार के लिए समय की जानकारी नहीं दी। सरकार की ओर से की गई भविष्यवाणी के अनुसार पिछले पांच वर्षों में दोगुनी हो चुकी है भारतीय कारों की बिक्री, हो सकता है 2015 तक यह तीगुनी हो कर 30 लाख कारें हो जाए।

इससे देखते हुए जनरल मोटर्स और निसान मोटर्स जैसी कंपनियों ने लगभग 25,200 करोड़ रुपये के निवेश के साथ देश में विस्तार की योजना बनाई है। इसके पीछे एक और वजह भी है वह यह कि अमेरिका और जापान में मांग में मंदी का दौर बना हुआ है।

स्लिम ने कहा कि जीएम अपने संयंत्र में लगभग 1,260 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। 28 अगस्त को कंपनी ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा था कि कंपनी भारत में इंजन फैक्टरी लगाने में 8,400 करोड़ रुपये से अधिक राशि लगा सकती है।

जीएम का कहना है, महाराष्ट्र में कंपनी के प्रस्तावित इंजन के संयंत्र की शुरुआत सालाना 1,60,000 इंजनों का उत्पादन के साथ होगी, जिसकी क्षमता बाद में 3 लाख इंजनों तक की जा सकती है।

First Published - September 2, 2008 | 11:54 PM IST

संबंधित पोस्ट