facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जीएमआर इन्फ्रा जुटाएगी 6,000 करोड़ रुपये

Last Updated- December 11, 2022 | 4:01 PM IST

जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को प्रतिभूति या विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड या किसी अन्य प्रतिभूति के जरिये 6,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दे दी। जीएमआर समूह की अन्य कंपनी जीएमआर पावर ऐंड अर्बन इन्फ्रा ने गुरुवार प्रतिभूति या विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड के जरिये 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दी थी।

इस रकम का इस्तेमाल बुनियादी ढांचे की विभिन्न परियोजनाओं पर होगा, जिस पर समूह अभी काम कर रहा है। समूह की फर्म जीएमआर एयरपोर्ट दिल्ली, हैदराबाद और गोवा में अपने हवाईअड्डों के आसपास उपलब्ध वाणिज्यिक जमीन पर एयरपोर्ट सिटी विकसित कर रही है। जीएमआर हैदराबाद एरोसिटी का विकास नई पीढ़ी के स्मार्ट बिजनेस हब के तौर पर किया गया है।

समूह ने हाल में कोल आधारित बिजली परियोजनाओं की बिक्री की थी और अब उसके पास 3,000 मेगावॉट से ज्यादा स्थापित क्षमता है। साथ ही वह अक्षय ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित कर रहा है।

ट्रांसपोर्टेशन व अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर डिविजन के पास चार परिचालित राजमार्ग परिसंपत्तियां हैं, जो 1,824 किलोमीटर में फैली हुई है। समूह का ईपीसी कारोबार डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की प्रतिष्ठित ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट के डिजायन व निर्माण पर काम कर रहा है। समूह भारत में विशेष निवेश क्षेत्र विकसित कर रहा है।

First Published - September 2, 2022 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट