facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जीएमआर करेगी परमाणु बिजली संयंत्र में निवेश

Last Updated- December 07, 2022 | 8:46 PM IST

जीएमआर एनर्जी ने देश में अगले पांच-सात साल में 2,000-3,000 मेगावाट क्षमता का परमाणु बिजली संयंत्र लगाने के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की योजना बनाई है।


जीएमआर एनर्जी के कार्यकारी उपाध्यक्ष अविनाश आर. शाह ने बताया, ‘हमने उपकरण निर्माताओं और ईंधन आपूर्तिकर्ताओं से बातचीत की है और अगले एक साल में हम इस योजना पर काम करना शुरू करेंगे।’ जीएमआर एनर्जी जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की एक इकाई है।

शाह ने कहा कि कंपनी ने परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की परमाणु ऊर्जा निगम से अनुभवी लोगों की नियुक्ति की है जिसमें निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एम.आर. श्रीनिवासन भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘ फिलहाल कंपनी इस क्षेत्र में आने की तैयारी कर रही है। अगले छह महीने से 12 महीने में हमारे पास योजना का पूरा ढांचा मौजूद होगा।’

First Published - September 11, 2008 | 11:53 PM IST

संबंधित पोस्ट